Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE 10th Result: सोनीपत का लाल चमका, 497 नंबर के साथ किसान के बेटे काव्यांश का हरियाणा में तीसरा स्थान

    By Sandeep PanchalEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Thu, 14 May 2026 02:09 PM (IST)

    सोनीपत के काव्यांश ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में 497 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। बिना ट्यूशन सेल्फ स्टडी से मिली ...और पढ़ें

    काव्यांश की नानी सरस्वती मिठाई खिलाते हुए। फोटो: जागरण

    काव्यांश की नानी सरस्वती मिठाई खिलाते हुए। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. काव्यांश ने 10वीं में 497 अंक हासिल किए

    2. सोनीपत में प्रथम, हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया

    3. सेल्फ स्टडी से इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखा है

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सोनीपत के शाहपुर तुर्क गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विधार्थी काव्यांश ने 497 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

    काव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन के सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल से लौटने के बाद वह नियमित रूप से पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन करते थे और रात तक पढ़ाई उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी।

    गणित में मिले 100 में से 100 अंक 

    गणित उनके पसंदीदा विषयों में शामिल है, जिसमें उन्होंने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। काव्यांश ने बताया कि वह आगे साइंस (पीसीएम) स्ट्रीम लेकर जेईई एडवांस की तैयारी करेंगे और इंजीनियर बनना उनका लक्ष्य है।

    काव्यांश के पिता विकास किसान हैं, जबकि माता मोनिका शिक्षिका हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- HBSE 10th Result: पहले से चौथे नंबर पर खिसका रेवाड़ी, लगातार दूसरे साल गिरा पास प्रतिशत; टॉप-3 में भी कोई नहीं

    खबरें और भी