विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरखौदा अस्पताल में सवा साल बाद शुरू होंगी KFT-LFT जांचें, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:49 PM (IST)

खरखौदा के सरकारी अस्पताल में सवा साल से निष्क्रिय पड़ी फुल्ली ऑटोमेटिक एनेलाइजर मशीन से अब मरीजों को इसी सप्ताह से केएफटी और एलएफटी जांच की सुविधा मिलेगी।

खरखौदा अस्पताल में सवा साल बाद शुरू होंगी KFT-LFT जांच (एआई जेनरेटेड इमेज )

खरखौदा अस्पताल में सवा साल बाद शुरू होंगी KFT-LFT जांच (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सवा साल बाद एनेलाइजर मशीन से जांच शुरू।

  2. KFT और LFT टेस्ट की सुविधा मिलेगी।

  3. निजी लैब पर निर्भरता, खर्च कम होगा।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। सरकारी अस्पताल (फर्स्ट रेफरल यूनिट) की लैब में सवा साल से रखी फुल्ली ऑटोमेटिक एनेलाइजर मशीन से अब मरीजों को इसी सप्ताह से जांच की सुविधा मिलने लगेगी।

केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) और एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) अब खरखौदा में स्थानीय स्तर पर सरकारी अस्पताल में हुआ करेंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा और निजी लैब पर निर्भरता कम होगी।

मरीजों को मिलेगी कई सुविधाएं 

अस्पताल को जून 2025 में यह मशीन मिली थी। इससे उम्मीद थी कि मरीजों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण बायोकेमिकल जांच की सुविधा मिल सकेगी, लेकिन जरूरी रीजेंट उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीन का नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया।

सवा साल तक मशीन का उपयोग नहीं होने से मरीजों को इन जांचों के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा था। अब इसी सप्ताह से एलएफटी व केएफटी की जांच शुरू होने की उम्मीद है।

फुल्ली आटोमेटिक एनेलाइजर मशीन से लिवर, किडनी और शरीर में वसा से संबंधित जांच सहित कई महत्वपूर्ण जांच की जा सकती हैं। अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा।

निजी लैब पर आना वाला खर्च भी बचेगा 

इससे उनका समय बचेगा और निजी लैब में जांच कराने पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। खासकर उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें चिकित्सक की सलाह पर नियमित रूप से एलएफटी व केएफटी जैसी जांच करवानी पड़ती हैं।

सवा साल से लैब में रखी मशीन का संचालन शुरू होने से अस्पताल की जांच सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। अब मरीजों को इसी सप्ताह से इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

मरीजों को जल्द ही सुविधा प्रदान कर दी जाएगी, एलएफटी व केएफटी टेस्ट इसी सप्ताह शुरू कर दिए जाएंगे। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर मरीजों को सुविधा मिलेगी और उन्हें सोनीपत नहीं जाना पड़ेगा।-डॉ जितेंद्र रंगा, एसएमओ, एसडीसीएच, खरखौदा


यह भी पढ़ें- हरियाणा के यमुनानगर में बायो गैस प्लांट में निवेश के नाम पर 12 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।