Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के खरखौदा में मंडी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, ई-खरीद पोर्टल की खामियों पर उठाई आवाज

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 04:35 PM (IST)

    खरखौदा में मंडी कर्मचारियों ने ई-खरीद पोर्टल और पंजीकरण प्रक्रिया की खामियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों पर दर् ...और पढ़ें

    मार्किट कमेटी कार्यालय प्रांगण में काली पट्टी बांधकर रोष जताते अधिकारी व कर्मचारी। जागरण

     मार्किट कमेटी कार्यालय प्रांगण में काली पट्टी बांधकर रोष जताते अधिकारी व कर्मचारी। जागरण

    HighLights

    1. ई-खरीद पोर्टल व पंजीकरण प्रक्रिया की खामियों का विरोध।

    2. कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर, गिरफ्तारी पर जताई आपत्ति।

    3. पोर्टल सुधार, पर्याप्त स्टाफ की मांग, निर्दोषों को बचाएं।

    संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। शहर के रोहतक मार्ग स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को मंडी बोर्ड के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन किया और गेट मीटिंग के माध्यम से अपनी मांगों को उठाया।

    कर्मचारियों ने ई-खरीद पोर्टल व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की खामियों तथा कर्मचारियों पर दर्ज की जा रही एफआइआर व गिरफ्तारियों का विरोध जताया।

    गेट मीटिंग के दौरान मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश खोखर ने कहा यदि किसान ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो मार्केट कमेटी गेट पास काटने से मना नहीं कर सकती। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी हालत में एक किलो फसल का गेट पास नहीं काटा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पोर्टल और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के चलते फील्ड स्टाफ को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    निर्दोष कर्मचारियों को बनाया बलि का बकरा

    वहीं धान घोटाले में कई सचिवों पर केस दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी होने पर मांग उठाई गई कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले विभागीय जांच करवाई जाए और दोषी पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर कार्रवाई किया जाना गलत है और निर्दोष कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

    कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि ई-खरीद पोर्टल और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द दुरुस्त किया जाए तथा सीजन के दौरान मंडियों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर रोष जताया।

    यह भी पढ़ें- पिपली रैली में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, गुरनाम चढूनी ने कहा- 'अगर ट्रेड डील लागू हुई, तो भाजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे'