Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में ओवरसाइज कांवड़ और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध, थाना प्रभारी ने दिए दिशा-निर्देश

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

    खरखौदा थाना में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पार्षदों व शहरवासियों के साथ बैठक हुई। ...और पढ़ें

    पुलिस ने पार्षदों व शहर वासियों के साथ की समन्वय बैठक। जागरण

    पुलिस ने पार्षदों व शहर वासियों के साथ की समन्वय बैठक। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्था पर हुई चर्चा।

    2. ओवरसाइज कांवड़ और आपत्तिजनक संगीत पर प्रतिबंध।

    3. साइबर अपराधों व शिविरों के नियमों पर भी बात।

    संवाद सहयोगी, खरखौदा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को खरखौदा थाने में पार्षदों व शहर वासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

    थाना प्रभारी अनिल कुमार ने इस दौरान कांवड़ यात्रा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा की गई।

    थाना प्रभारी ने कह कि ओवरसाइज कांवड़ पर प्रतिबंध रहेगा व संगीत की ध्वनि भी निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाएगी। यात्रा के दौरान अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों को न बजाने की भी अपील करने की बात पार्षदों को कही गई।

    थाना प्रभारी ने पार्षदों से इन नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने और यात्रा के सफल संचालन में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।

    कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    बैठक में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन ठगी के मामलों पर भी चर्चा की गई। पार्षदों से कहा गया कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को ऐसे अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करें।

    इसके अलावा कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से सुरक्षित दूरी पर लगाने, शिविरों में आने-जाने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए आगमन-प्रस्थान रजिस्टर रखने तथा अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रति लोगों को प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई।

    थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी जनप्रतिनिधि, शिविर संचालक और नागरिक पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने बनाए 3 रूट, 2000 जवान रहेंगे तैनात

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में कांवड़ यात्रा पर तेंदुए का साया, गढ़-सिंभावली समेत 6 संवेदनशील इलाकों में वन विभाग का कड़ा पहरा