सोनीपत समाधान शिविर में सिस्टम की लापरवाही उजागर, 7 वर्षीय बच्ची को विवाहिता दिखाया
खरखौदा के समाधान शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें एक पिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी को परिवार पहचान पत्र में विवाहिता दिखाया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
सात वर्षीय बेटी को परिवार पहचान पत्र में विवाहिता दिखाया।
दुकान के आगे लगे पांच खंभे हटाने की मांग उठाई गई।
गांव मंडोरी में जल निकासी की समस्या पर शिकायत दर्ज।
संवाद सहयोगी, (खरखौदा) सोनीपत। एसडीएम अमित कुमार की अगुवाई में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी और समाधान की मांग की। शिविर में विधायक पवन खरखौदा भी पहुंचे। जिनके समक्ष आकर एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी दुकान के आगे से खंभे नहीं हटे।
विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे कहने के बाद भी अब तक खंभे नहीं हटाए गए, एक दुकान के आगे ज्यादा से ज्यादा कितने खंभे हो सकते हैं? पांच खंभे लगे हुए हैं, कहने पर भी काम नहीं किया जा रहा।
इसी बीच शहर वासी कन्हैया लाल ने पहुंचकर बताया कि दो वर्ष से विभिन्न कार्यालयों के धक्के खा रहा हूं, समाधान शिविर में भी शिकायत दे चुका हूं, सात वर्ष की बेटी को परिवार पहचान पत्र में विवाहिता दिखा दिया है।
यही नहीं पीला राशन कार्ड तक काट दिया, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। जिस पर विधायक ने मामले की जांच के आदेश दिए। मंडोरी के ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में बनी एक गली को लेकर सवाल उठाए। ग्रामीण बोले कि एक तरफ नई गली का ढाल कर देने से पानी निकासी बाधित हो गई है, जिस पर एसडीएम ने बीडीपीओ कार्यालय से आए एसडीओ से सवाल किया कि गली बनते समय मानिटरिंग क्यों नहीं हुई? यह लापरवाही है, मौके पर जाकर स्थिति जांचे और समाधान करें।
खबरें और भी
गोपालपुर सरपंच ने राजान पाने के नालों के जर्जर हो जाने पर उनका नए सिरे से निर्माण कराने व जर्जर पेयजल पाइप लाइन को बदलने की मांग उठाई। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार व एसडीओ रवि आदि मौजूद रहे।