सोनीपत के कुंडली में 200 फुट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
कुंडली में एक युवक 200 फुट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस को टावर के नीचे शर ...और पढ़ें
-1783267698629_m.webp)
200 फुट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा शख्स, 5 घंटे बाद नीचे उतरा।
HighLights
युवक कुंडली में 200 फुट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा।
पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
टावर के नीचे शराब की बोतल और सैंडल मिले।
संवाद सहयोगी, राई। कुंडली में एनएच-44 के किनारे स्थित करीब 200 फुट ऊंचे बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर रविवार की दोपहर एक युवक चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बिजली बंद करवाकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
उसे देखने के लिए हाईवे पर जाम लग गया। सात बजे युवक को उतारने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। टावर के नीचे युवक के सैंडल व शराब की बोतल भी मिली है, आशंका है कि युवक ने पहले नीचे बैठकर शराब पी और बाद में टावर पर चढ़ गया।
अधिकारियों ने सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई
पुलिस को दोपहर बाद करीब दो बजे सूचना मिली कि ड्रेन नंबर आठ के निकट कुंडली में हाईटेंशन लाइन के 200 फुटे ऊंचे टावर पर एक युवक चढ़ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद पुलिस ऊंचाई पर बैठे युवक को मनाने के प्रयासों में लग गई।
कई घंटे तक चले प्रयासों के बाद वह युवक नीचे उतरना शुरू हुआ। पुलिस ने उसे समझाया कि ज्यादा देर तक ऊपर बैठे रहने से वह नीचे गिर सकता है। नीचे गिरने के डर से वह उतरा। उसके नीचे आते ही पुलिस उसे लेकर पूछताछ के लिए कहीं चली गई।
खबरें और भी
पुलिस को शराब की खाली बोतल व नमकीन के रैपर भी मिले
युवक की पहचान नजदीक ही पेपर मिल में काम करने वाले सरोज कुमार के रूप में हुई है। टावर के नीचे पुलिस को शराब की खाली बोतल व नमकीन के रैपर भी मिले हैं। जिस टावर पर ये युवक चढा था, वह 220 केवी सप्लाई का है। इसके नीचे से 132 केवी की लाइन भी गुजर रही है।
यह मल्टी सर्किट टावर है। कुंडली में साल भर पहले भी एक युवक विद्युत टावर पर चढ गया था। गांव असावरपुर में भी एक व्यक्ति ने अपने घर को प्रशासन द्वारा तोड़ने से बचाने के लिए मोबाइल टावर पर चढकर विरोध किया था।