Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गन्नौर के वार्ड 6 में 12 लाख की लागत से बनेगी नई गली, विधायक ने किया शुभारंभ

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM (GMT+05:30)

    विधायक देवेंद्र कादियान ने गन्नौर के वार्ड 6 स्थित गली नंबर 3 के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ...और पढ़ें

    विधायक ने किया शुभारंभ। जागरण

    विधायक ने किया शुभारंभ। जागरण

    HighLights

    1. विधायक देवेंद्र कादियान ने गली निर्माण का शुभारंभ किया।

    2. वार्ड 6 की गली पर 12 लाख रुपये होंगे खर्च।

    3. जलभराव और खस्ताहाल सड़क से मिलेगी राहत।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। शहर के वार्ड 6 स्थित गढ़ी केसरी रोड से लगती गली नंबर 3 के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने शुभारंभ कराया। गली निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे। गली बनने के बाद स्थानीय लोगों को जर्जर गली और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

    विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर और गांवों में सड़क, गली, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

    उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। वार्ड पार्षद अजय सरोहा ने बताया कि गली लंबे समय से खस्ताहाल थी।

    वर्षा के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इस अवसर पर अंकित मल्होत्रा, राजपाल, अमित त्यागी, सुनील पटवारी, हरीश सहरावत, नीरज कौशिक, तरुण चुघ आदि मौजूद रहे।