Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: 7 साल में सोनीपत नगर निगम की सबसे खराब रैंकिंग, 139 से 260वें स्थान पर खिसका

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:07 PM (IST)

    स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सोनीपत नगर निगम का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है। सोनीपत नगर निगम 139वें से 260 वें नंबर पर लुढ़क गया है। ज़ब पहली बार सर्वेक्षण ...और पढ़ें

    7 साल में सोनीपत नगर निगम की सबसे खराब रैंकिंग
    7 साल में सोनीपत नगर निगम की सबसे खराब रैंकिंग

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सोनीपत नगर निगम का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है। सोनीपत नगर निगम 139वें से 260 वें नंबर पर लुढ़क गया है। इससे पहले नगर निगम का सबसे ख़राब प्रदर्शन 2017 में किया था।

    ज़ब पहली बार सर्वेक्षण किया गया था। उस वक़्त सोनीपत को 243 वां स्थान मिला था। उसके बाद उतार चढ़ाव आते रहे, लेकिन इतनी ख़राब स्थिति नहीं रही। इस बार नगर निगम को अपना ओडीएफ प्लस का टैग भी गंवाना पड़ा है। 

    स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्ष 2017 से देशभर में शहरों को रैंकिंग देने की शुरुआत की गई थी। उसके बाद से नगर निगम की ओर से स्वच्छता के मामले में अनेक कदम उठाए गए। बीच में रैकिंग सुधरी भी, लेकिन अब इस बार सबसे निराशजनक प्रदर्शन किया है।

    वर्ष रैंकिंग

    • 2017-243
    • 2018-156
    • 2019-161
    • 2020-103
    • 2021-235
    • 2022-139

    ओडीएफ प्लस का टैग भी गंवाया

    स्वच्छ सर्वेक्षण में सोनीपत को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम से पांच साल पहले मिला ओडीएफ प्लस का टैग छीन गया है। नगर निगम अब सामान्य श्रेणी यानी केवल ओडीएफ की श्रेणी में शामिल हो गया है। केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम साेनीपत के लिए चिंताजनक है।

    खबरें और भी

    पांच साल पहले ओडीएफ प्लस का टैग हासिल करने के बाद सोनीपत नगर निगम ने इस बार ओडीएफ प्लस प्लस के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने सोनीपत को ओडीएफ प्लस भी नहीं माना। जिसके चलते सोनीपत से ओडीएफ प्लस का टैग छीन गया है। इसका नकारात्मक असर स्वच्छता रैंकिंग पर पड़ा है।