Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Husband Murder: पति की सुपारी देकर कराई हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार; मोबाइल से खुला खौफनाक राज

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 12:51 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत में एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपनी बहन के देवर को सुपारी देकर हत्या करवाई थी। मृतक एक ...और पढ़ें

    महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। अगवानपुर में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। जांच में सामने आया कि आरोपित महिला सोनिया ने अपनी बहन के देवर गांव गुमड़ निवासी विजय को सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी।

    इस साजिश में महिला का प्रेमी भी शामिल था। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने दिल्ली के अलीपुर थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। मृतक प्रीतम प्रकाश दिल्ली के अलीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। जुलाई 2024 में विजय ने उसकी हत्या कर शव गन्नौर के अगवानपुर गांव के पास नाले में फेंक दिया था। शव की पहचान उस समय नहीं हो सकी थी।

    दिल्ली पुलिस को मिले अहम सुराग

    जांच के दौरान सोनिया द्वारा मृतक का मोबाइल प्रेमी गांव जाजी निवासी रोहित को दिए जाने की जानकारी मिली। रोहित ने वह मोबाइल नष्ट करने के बजाय इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिससे दिल्ली पुलिस को अहम सुराग मिला और वह आरोपितों तक पहुंच गई।

    कैसे हुई सोनिया और रोहित की दोस्ती?

    पुलिस ने जांच में पाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सोनिया और रोहित में दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई। सोनिया का पति नशे का आदी था और उससे अक्सर झगड़ा करता था। वह बहन दीपा के घर गन्नौर के गुमड़ आती रहती थी।

    खबरें और भी

    सोनिया ने बहन के देवर विजय को दिए थे 50,000 रुपये

    वह 2 जुलाई को अपने पति से झगड़े के बाद गुमड़ गांव आई थी, उसे उसका प्रेमी रोहित गांव गुमड़ में छोड़ कर गया था। 5 जुलाई को उसका पति प्रीतम प्रकाश गुमड़ गांव में अपनी पत्नी को लेने आया था।

    इस दौरान सोनिया ने अपनी बहन के देवर विजय को पति की हत्या की सुपारी दी। विजय ने एक लाख रुपये मांगे, जिसमें से सोनिया ने उसे 50,000 रुपये दिए। रात में विजय ने प्रीतम की हत्या कर शव कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक दिया।

    हत्या के बाद सोनिया ने विजय को कुछ रुपये दिए। वहीं अपने पति का मोबाइल अपने प्रेमी रोहित को नष्ट करने के लिए दिया, लेकिन रोहित ने फोन नष्ट करने की बजाय उसका प्रयोग करना शुरू कर दिया। जिस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपित रोहित को उसके गांव जाजी से ही गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार करने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझी तो पुलिस ने आरोपित पत्नी सोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या का आरोपित उसकी बहन का देवर विजय अभी फरार चल रहा है। गन्नौर पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।