Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनीपत में टीकाराम काॅलेज के पास बगैर नंबर प्लेट की थार से स्कूटी सवार महिलाओं का एक्सीडेंट, युवक फरार

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 04:16 PM (IST)

    सोनीपत में टीकाराम कॉलेज के पास तेज रफ्तार थार ने दो स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार सवार युवक भागने लगा लेकिन उसने अपना न ...और पढ़ें

    इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद थाना शहर पुलिस जांच में जुट गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर
    इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद थाना शहर पुलिस जांच में जुट गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले में तेज रफ्तार थार गाड़ी से एक युवक ने दो स्कूटी सवार महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा टीकाराम काॅलेज के पास हुआ। टक्कर लगने के बाद थार सवार युवक ने फरार होने लगा। हालांकि, भागने से पहले उसने अपना नाम सागर सांगवान बताया था। बड़ी बात यह है कि उसने अपनी थार कार को वहीं छोड़ दिया। आश्चर्य की बात यह है कि उसकी गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगा था। ऐसे में संभव है कि उसने यह गाड़ी नई ली हो या कुछ और भी हो सकता है।

    इस संबंध में प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्वजन ने थार गाड़ी के कागजात पुलिस को सुपूर्द कर दिये हैं। स्कूटी सवार दोनों महिलाएं कालूपुर की तरफ से आ रही थीं। इस सड़क हादसे में घायल होने वाली दोनों महिलाओं का नाम ज्योति और सरस्वती है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद थाना शहर पुलिस जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: नशे, लिव-इन रिलेशन और समगोत्र विवाह के खिलाफ खापों ने खोला मोर्चा, 28 सितंबर को बुलाई महापंचायत