विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनीपत में रफ्तार का कहर: एयर फोर्स का पेपर देकर लौट रही छात्रा सहित दो की मौत, एक गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 27 Aug 2023 01:40 AM (IST)

जीटी रोड पर नाथपुरा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में ...और पढ़ें

सोनीपत में रफ्तार का कहर: एयर फोर्स का पेपर देकर लौट रही छात्रा सहित दो की मौत, एक गंभीर
सोनीपत में रफ्तार का कहर: एयर फोर्स का पेपर देकर लौट रही छात्रा सहित दो की मौत, एक गंभीर

HighLights

  1. मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी की छात्रा है मृतका।
  2. जीटी रोड पर नाथूपुरा के पास कार ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर।
  3. दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रही थी भिवानी की रहने वाला छात्रा।

सोनीपत, जागरण संवाददाता। जीटी रोड पर नाथपुरा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवती की मौके ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने उपचार के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

चालक भावेश बहादुगढ़ का रहने वाला बताया गया है। भिवानी के गांव पहाड़ी की रहने वाली मोनिका (22) मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को मोनिका का एयरफोर्स का पेपर था। वह दोपहर के समय दिल्ली के बुढपुर में बनाए गए केंद्र से परीक्षा देकर रेवाड़ी के रहने वाले अंकित के साथ वापस सोनीपत लौट रही थी।

नाथूपुर चौक के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसी दौरान वहां से गुजर रही दूसरी मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया। जिस पर सोनीपत के गांव बैंयापुर का रहने वाला सचिन सवार था। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोनिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में अंकित और सचिन को दिल्ली के नरेला स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। जबकि अंकित का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया। जबकि एक युवक की मौत दिल्ली के निजी अस्पताल में हुई है। जिसकी पहचान बैंयापुर के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा युवक रेवाड़ी का रहने वाला अंकित है। जिनका नरेला के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। -ऋषिकांत, प्रभारी, थाना कुंडली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।