सोनीपत में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 12 एकड़ में विकसित हो रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त
सोनीपत में डीटीपी आरटी शर्मा के नेतृत्व में 12 एकड़ में फैली तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। इस ...और पढ़ें
-1788870231739_m.webp)
सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई, 12 एकड़ में तीन कॉलोनियां ध्वस्त।
HighLights
सोनीपत में 12 एकड़ में तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं।
डीटीपी आरटी शर्मा के नेतृत्व में हुई यह बड़ी कार्रवाई।
अवैध निर्माणों में चारदीवारी, स्ट्रक्चर, सीवरेज सिस्टम शामिल थे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरटी शर्मा के नेतृत्व में पट्टी मुसलमान की राजस्व संपदा में मामचंद क्रिकेट ग्राउंड के पास बड़ी कार्रवाई की गई।
विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से लगभग 12 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दो चारदीवारी, दो स्ट्रक्चर, 20 डीपीसी, सीवरेज सिस्टम, सीसी टाइल रोड और कच्चे रास्तों को पूरी तरह ढहा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की रही मौजूदगी
अवैध निर्माण के दौरान की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी आरटी शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें। ऐसी कालोनियों में सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा प्रदान नहीं की जाती है।
किसी भी स्थान पर प्लाट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कॉलोनी स्वीकृत है या नहीं। जिले में किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनी नहीं पनपने दी जाएगी। कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।
