Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में कोर्ट, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल में लिखे अलगाववादी नारे

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी एक ई-मेल के जरिए मिली है। धमकी में दिल्ली स्थित संसद भवन को भी निशाना बनाने ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय, स्कूलों को धमकी।

    2. ई-मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी।

    3. दिल्ली संसद भवन को भी निशाना बनाने की बात।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सोनीपत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह 11:06 बजे भेजे गए एक ई-मेल के माध्यम से दी गई।

    ई-मेल भेजने वाले का नाम बैरी बेकर दर्शाया गया है। ई-मेल में विभिन्न सरकारी संस्थानों और स्कूलों को अलग-अलग समय पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। साथ ही दिल्ली स्थित संसद भवन को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है।

    अलगाववादी नारे लिखे गए

    ई-मेल में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी नारे लिखे गए हैं और कई भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं। इसके अलावा पांच अगस्त और 15 अगस्त को भी विस्फोट करने जैसी धमकियां दी गई हैं।

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

    ई-मेल में मीडिया संस्थानों को सूचना देने और संदेश को आगे प्रसारित करने का भी उल्लेख किया गया है।
    धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, कामकाज ठप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    जिला न्यायालय, लघु सचिवालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां ई-मेल की सत्यता, उसके स्रोत और प्रेषक की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

    खबरें और भी