9 करोड़ से चकाचक होगी धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर रोड, सोनीपत के हजारों लोगों को मिलेगी राहत
गन्नौर में धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर को जीटी रोड से जोड़ने वाली 8 किमी लंबी जर्जर सड़क का 9 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। ...और पढ़ें

HighLights
धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर सड़क का 9 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण।
8 किलोमीटर लंबी सड़क से मिलेगी जर्जरता से राहत।
मानसून के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य, ग्रामीणों को लाभ।
संवाद सहयोगी, (गन्नौर) सोनीपत। धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर के ग्रामीणों को जल्द जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। जीटी रोड से जुड़ी करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वर्षा के कारण बने गहरे गड्ढों से हादसों की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने विधायक के निर्देश पर तुरंत रोड़े डलवाकर गड्ढे भरवाए, रोलर चलवाया और जलभराव वाले स्थानों पर आरसीसी ब्लाक बिछवाए।

विधायक ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को जीटी रोड से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है और इसके सुदृढ़ होने से ग्रामीणों, वाहन चालकों तथा किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य मानसून समाप्त होते ही शुरू कर दिया जाएगा।