Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में कुत्तों ने की लाश की तलाश, मुंह में दबोचे गलियों में घूमने लगे, गांव में मचा हंगामा

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:39 PM (IST)

    मुरथल के मलिकपुर गांव में तालाब किनारे गड्ढे में दबी 14-15 वर्षीय किशोरी का शव कुत्तों ने खोद निकाला। ...और पढ़ें

    कुत्तों ने खोदकर निकाला शव। जागरण

    कुत्तों ने खोदकर निकाला शव। जागरण

    HighLights

    1. मलिकपुर गांव में तालाब किनारे मिला किशोरी का शव।

    2. कुत्तों ने गड्ढे में दबे शव को खोदकर निकाला।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।

    संवाद सहयोगी, राई। मुरथल थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के कुछ लोगों ने तालाब किनारे कुत्तों द्वारा गड्ढे में दबे एक शव के हाथों को नोचे जाते देखा।

    कुत्तों को भगाने के साथ ही ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

    पुलिस को शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि मलिकपुर गांव में तालाब के किनारे गड्ढे में कोई शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को खोदकर निकलवाया। शव किसी 14-15 वर्षीय किशोरी का था। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौके की जांच की। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

    पुलिस की ढील आई सामने

    किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस का लापरवाहीपूर्ण रवैया सामने आया है। गांव वालों के अनुसार इसी स्थान पर 15 जुलाई की रात को एक महिला सहित चार लोगों को देखा गया था। मामले को संदिग्ध जानकर पुलिस को सूचना दी गई।

    जानकारी के अनुसार पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक महिला व एक पुरुष जा चुके थे। दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो लोगों को साथ लेकर पुलिस मौके से चली गई। पुलिस द्वारा समय पर व्यापक जांच की जाती तो संभवतः उसकी रात को मामले का खुलासा हो जाता।

    गोरड गांव की निवासी हो सकती है किशोरी

    पुलिस के समक्ष छन-छनकर आ रही जानकारियों के अनुसार जिन चार लोगों को उस रात तालाब के किनारे देखा गया था उनमें मलिकपुर गांव के एक परिवार का रिश्तेदार व गोरड गांव की महिला व उसका पति प्रकाश भी शामिल थे। प्रकाश की पहली पत्नी मर चुकी है।

    खबरें और भी

    अनुमान है कि मृत हालत में मिली किशोरी प्रकाश की पहली पत्नी से उत्पन्न संतान हो। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि उस रात पीजीआइ रोहतक से एक एंबुलेंस भी गांव में आई थी जिसमें उक्त किशोरी का शव था।

    फिलहाल पुलिस के अनुसार किशोरी की पुख्ता शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा तदनुसार अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।