Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में मच्छर जनित रोगों पर लगाम, स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमें मैदान में

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:23 PM (IST)

    सोनीपत स्वास्थ्य विभाग ने जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त करने के लिए 166 विशेष टीमें तैनात की हैं। ...और पढ़ें

    166 टीमें मच्छर जनित रोगों को देंगी मात, चौकस हुआ विभाग

    166 टीमें मच्छर जनित रोगों को देंगी मात, चौकस हुआ विभाग

    HighLights

    1. 166 टीमें मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में जुटीं।

    2. ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया पर फोकस।

    3. इस वर्ष अब तक जिले में कोई मामला नहीं मिला।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। मलेरिया को हराना है, सुरक्षित भविष्य बनाना है। इसी संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त करने के लिए कमर कस ली है।

    गर्मी की शुरुआत होते ही विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 166 विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही हैं।

    स्वास्थ्य विभाग ने सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 160 और शहरी क्षेत्रों के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं।शहरी क्षेत्रों में जांच के दौरान यदि किसी घर में लार्वा मिलता है, तो विभाग द्वारा तुरंत नोटिस जारी किया जाएगा।

    ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें घर-घर जाकर लोगों को पानी के ठहराव को रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं।वहीं जिला नागरिक अस्पताल व खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में डेंगू की निश्शुल्क जांच की सुविधा है।

    इस वर्ष अब तक एक भी केस नहीं

    जिले के लिए सबसे सुकून देने वाली बात यह है कि इस वर्ष अब तक मलेरिया, डेंगू या चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है। विभाग की सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलेरिया की जांच के लिए अब तक 41,208 स्लाइड बनाई जा चुकी हैं। डेंगू के 859 संदिग्ध सैंपल लिए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

    जरूरी जानकारी

    • कूलर, गमलों और पुराने टायरों का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलें।
    • पूरी बाजू के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
    • यदि दो दिन से अधिक बुखार रहे, तो खुद डाक्टर बनने के बजाय सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच कराएं।

    वर्ष 2025 में बीमारियों का डाटा

     
    सीएचसी (CHC) मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया
    जुआं 0 6 1
    मुंडलाना 0 7 0
    गोहाना 2 22 0
    भैंसवाल कलां 1 12 1
    गन्नौर 2 9 0
    पुरखास 0 7 0
    खरखौदा 0 10 0
    फिरोजपुर बांगर 1 16 0
    बढ़खालसा 5 24 0
    हलालपुर 2 11 1
    शहरी सोनीपत 2 43 2
    कुल योग 15 167 5
     

    पिछले पांच वर्षों की बीमारियों का तुलनात्मक डाटा (2021-2025)

    बीमारी 2021 2022 2023 2024 2025
    मलेरिया 01 00 13 11 15
    डेंगू 1013 317 332 513 167
    चिकनगुनिया 10 02 00 02 05

    जिले में टीमें गठित कर दी गई हैं जो घर-घर जाकर लार्वा की पहचान कर उसे मौके पर नष्ट कर रही हैं। हमारा उद्देश्य इस वर्ष इन बीमारियों के आंकड़ों को शून्य पर बनाए रखना है। जनता से अपील है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।

    -

    - डॉ. योगेश गोयल, नोडल अधिकारी, डेंगू व मलेरिया, सोनीपत

    खबरें और भी