अब नहीं भरेगा गलियों में पानी, 24.90 लाख से गोहाना के दो वार्डों में बिछेगी ड्रेनेज पाइपलाइन; गलियां होंगी पक्की
गोहाना नगर परिषद वार्ड दो और तीन में 24.90 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराएगी। इन कार्यों में इंटरलॉक टाइलों से गलियों का निर्माण और वर्षा जल निक ...और पढ़ें

नप अध्यक्ष रजनी विरमानी ने किया 24.90 लाख के कार्यों का शिलान्यास
HighLights
गोहाना के वार्ड 2 और 3 में विकास कार्य।
24.90 लाख रुपये की लागत से गलियां पक्की होंगी।
वर्षा जल निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, गोहाना(सोनीपत)। नगर परिषद ने शहर में वार्ड दो और तीन में विकासकार्यां पर 24.90 लाख रुपये खर्च करेगी। दोनों वार्डाें में इंटरलाक टाइलों से गलियों को पक्का कराया जाएगा और वर्षा जल की निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जाएगी।
परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने वार्ड दो में 20.40 लाख रुपये और वार्ड तीन में 4.50 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली गलियों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकासकार्य कराए जा रहे हैं।
गलियां पक्की बनने से लोगों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की विकासकार्याें में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।