Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद, सास-ससुर ने बहू पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप; हालत गंभीर

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    सोनीपत में प्रेम विवाह के बाद हुए विवाद में बेटे, बहू और उनके दोस्तों ने सास-ससुर पर जानलेवा हमला किया, जिसमें सास गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन ...और पढ़ें

    वृद्ध दंपति ने इस संबंध में मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

    वृद्ध दंपति ने इस संबंध में मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

    HighLights

    1. प्रेम विवाह के बाद बेटे-बहू ने सास-ससुर पर हमला किया।

    2. हमले में सास गीता गंभीर घायल, पीजीआई रोहतक रेफर।

    3. मुरथल थाने में बेटे, बहू व दोस्तों पर FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)। पति और उसके दोस्तों के साथ मिलकर सास-ससुर पर घातक हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में सास गीता को गंभीर चोटें आई हैं। उसे पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। बेटे के प्रेम विवाह करने के बाद से घर छोड़कर किराये के कमरे में रह रहे वृद्ध दंपति ने इस संबंध में मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

    गांव नांदनौर के रहने वाले मंगलू ने अपने बेटे निखिल व बहू कुसुम और बेटे के दो दोस्तों के खिलाफ मारपीट किए जाने की शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि बेटे निखिल के लव मैरिज करने के बाद से सास-बहू में अनबन रहती थी। उसने बेटे-बहू को उनका मकान खाली कर किराये पर रहने को कहा तो दोनों घर से चले गए, लेकिन एक महीने बाद ही दोनों लौट आए।

    इसके बाद बहू-बेटे ने मिलकर मंगलू और उसकी पत्नी का जीना हराम कर दिया। इस पर दोनों गांव में ही किराये का मकान लेकर रहने लगे। शिकायत में बताया गया है कि मंगलू अपनी पत्नी गीता, साले व सलहज के साथ अपनी मां से मिलने के लिए जा रहा था कि रास्ते में बहू-बेटे और बेटे के दो दोस्तों हरिओम व बलवान ने उन्हें घेर लिया। निखिल व कुसुम ने ईंटें उठाकर गीता पर हमला बोल दिया।

    हमले में गीता के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश हो गई। इस बात की चिंता किए बिना हरिओम और बलवान ने मंगलू और उसके साले जयप्रकाश के साथ मारपीट की। हमला करने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल गीता को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मंगलू की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी