Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के सर्विस स्टेशन से कई लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 02:35 PM (IST)

    सोनीपत के बहालगढ़ स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस स्टेशन से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरों ने गाड़ियों की तांबे की मेन वायरिंग, ईसीएम और अ ...और पढ़ें

    टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस स्टेशन मे घुसकर चोर कई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गया।

    टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस स्टेशन मे घुसकर चोर कई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गया। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, राई। बहालगढ़ स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस स्टेशन में घुसकर चोर कई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गया। इस सिलसिले में सर्विस स्टेशन के निदेशक मुकेश मंगला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

    मूल रूप से गोहाना हाल सेक्टर-15 सोनीपत के रहने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत उनके सर्विस स्टेशन पर सर्विस और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की मरम्मत का काम किया जाता है। सुबह सर्विस स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि यहां चोरी हुई है।

    सामान की जांच करने पर पाया गया कि गाड़ियों की तांबे की मेन वायरिंग, इसीएम तथा अन्य कीमती कल-पुर्जे चोरी हुए हैं। बाद में सीसीटीवी की फुटेज जांचने पर पता चला कि कोई व्यक्ति सुबह चार बजे कंपनी में घुसा और छह बजे तक वहां रहा और जाते समय एक थैले में सामान भर ले गया।

    शिकायतकर्ता ने चोरी हुए सामान की कीमत कई लाख रुपये बताई गई है तथा पुलिस से अज्ञात आरोपित की तलाश कर चोरी हुए सामान की बरामदगी किए जाने की गुहार लगाई है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में ऐतिहासिक फैसला: अब दिन में होंगी शादियां, क्या है वजह और फायदे?

    खबरें और भी