चिरस्मी गांव में 1.85 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, ई-लाइब्रेरी से बेटियों को मिलेगा लाभ
विधायक देवेंद्र कादियान ने चिरस्मी गांव में 1.85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें ई-लाइब्रेरी भी शामिल है। ...और पढ़ें

1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण। जागरण
HighLights
विधायक कादियान ने 1.85 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ई-लाइब्रेरी से बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
सरकार का लक्ष्य स्थायी सुविधाओं से ग्रामीण जीवन स्तर सुधारना है।
संवाद सहयोगी, गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को चिरस्मी गांव में करीब 1.85 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विधायक ने 20 लाख की लागत से एससी चौपाल का निर्माण, 5.50 लाख की लागत से जनरल चौपाल का नवीनीकरण, 11 लाख से बीसी चौपाल का रिनोवेशन, 9 लाख से जनरल चौपाल का रिनोवेशन, 3 लाख से तिरंगा चौक का निर्माण, 8.50 लाख से वाल्मीकि चौपाल का रिनोवेशन होगा।
साथ ही 4.50 लाख से पीएचसी के साथ में बीसी चौपाल की मरम्मत, 14.84 लाख से खेत तक रास्ते का निर्माण, 24 लाख से कम्युनिटी हाल, 11 लाख की लागत से श्मशान घाट में हैंडपंप, शेड व बाउंड्री वाल और 7.20 लाख से कब्रिस्तान में बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया।
बेटियों को मिलेगा बड़ा लाभ
कादियान ने बताया कि 40 लाख रुपए की लागत से हाल व 25.41 लाख की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गांव के युवाओं, खासकर बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी सुविधाएं विकसित करना है, जिनसे ग्रामीणों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार आए और आने वाले पीढ़ियों को भी उसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर सरपंच जसबीर तूर, लहना सिंह, महाराज जगमेंद्र नाथ, दिलबाग, कर्मबीर आदि मौजूद रहे।