Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वंश खत्म करने के लिए की बेटे की हत्या, पति के तानों से आहत होकर पत्नी ने दिया था वारदात को अंजाम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:25 AM (IST)

    सोनीपत के मुंडलाना गांव में मां प्रिया ने पति के तानों और दूसरी महिला से संबंध के शक में अपने दो साल के बेटे चिरांश की हत्या कर दी। उसने पति का वंश खत ...और पढ़ें

    अपनी बहन के साथ चिरांश (बांए) का फाइल फोटो। जागरण

    अपनी बहन के साथ चिरांश (बांए) का फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. पति के तानों से आहत मां ने की बेटे की हत्या।

    2. वंश खत्म करने की नीयत से मासूम को डुबोया।

    3. दो वर्षीय चिरांश को पानी की हौदी में डुबोकर मारा।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहाना के मुंडलाना गांव में दो वर्ष के मासूम चिरांश की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। आरोपी मां प्रिया, पति हरिओम के तानों और उसके चरित्र पर शक को लेकर परेशान रहती थी।

    हरिओम प्रिया से कहता था कि वह उसे केवल वंश चलाने के लिए घर लाया है और उसी के चलते शादी की। बेटे के जन्म के बाद पति यह भी ताना देता था कि अब उसका वंश चल गया है और उसे अब उसकी जरूरत नहीं रही। इन बातों से आहत होकर प्रिया ने पति का वंश खत्म करने की नीयत से अपने बेटे चिरांश की पानी की हौदी में डुबोकर हत्या कर दी।

    बेटे की हत्या की साजिश रची

    प्रिया को लंबे समय से पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक भी था। इस कारण दोनों के बीच कहासुनी होती थी। प्रिया को डर था कि पति उसे छोड़ देगा और बच्चों को अपने पास रख लेगा। इसके साथ पति उसे ताने देता था कि तू मुझे पसंद नहीं है और तुझे वंश चलाने के लिए लेकर आया था। इसी के चलते उसने बेटे की हत्या की साजिश रची।

    29 जुलाई को हरिओम रोहतक स्थित कंपनी में ड्यूटी पर था, जबकि सास-ससुर खेत में काम पर गए हुए थे। बेटी तन्वी स्कूल गई थी। घर में केवल प्रिया और चिरांश मौजूद थे। इसका फायदा उठाकर प्रिया ने बेटे को घर की हौदी में डूबोकर मार डाला।

    खबरें और भी

    एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गई

    इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई और एक चिट्ठी लिख गई, जिसमें बेटे की मौत को हादसा बताते हुए खुद तालाब में कूदकर जान देने की बात लिखी। वह आत्महत्या करने की बजाय अपने मायके पानीपत के गांव उग्रा खेड़ी पहुंच गई। प्रिया के अचानक गायब होने, चिट्ठी मिलने और घटनास्थल की परिस्थितियों पर संदेह होने के बाद हरिओम ने हत्या की आशंका जताई।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: मां ने अपने दो साल के बच्चे को पानी में डुबोकर मार डाला, पति के चरित्र पर था शक

    पुलिस ने प्रिया से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या करने के पीछे पूछताछ में प्रिया ने पति द्वारा ताने देने और दूसरी महिला से संबंध होने की बात कही। प्रिया की मानसिक स्थिति ठीक थी और उसका कहीं उपचार नहीं चल रहा था। प्रिया को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।