सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान का नामांकन कल, भाजपा आज घोषित कर सकती है उम्मीदवार
सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान 22 अप्रैल को नामांकन भरेंगे। चुनाव के लिए 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन जमा कराए जा ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रत्याशी कल करेंगे नामांकन। तस्वीर- एआई जनरेटेड
HighLights
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कमल दिवान 22 को भरेंगे नामांकन
21 से 25 अप्रैल तक जमा होंगे नामांकन
10 मई को सोनीपत में सार्वजनिक अवकाश घोषित
जागरण संवाददाता, सोनीपत। नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस शुरुआती दौरा से बढ़त बनाकर चल रही है। तीनों निगमों के मेयर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब प्रत्याशियों की नामांकन की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।
सोनीपत से कांग्रेस के मयेर प्रत्याशी कमल दिवान 22 अप्रैल को अपना नामांकन भरेंगे। उनका पर्चा भरवाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक व पूर्व विधायकों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कमल दिवान ने बताया कि नामांकन जमा कराने के लिए सभी दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं। 21 अप्रैल से 25 अप्रैल ततक निगम चुनाव के लिए नामांकन जमा कराए जाएंगे।
उपचुनाव जैसे समीकरणों की उम्मीद
वहीं मेयर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस से पीछे चल रही भाजपा में तीनों निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। मंगलवार को इनकी विधिवत घोषणा की जा चुकी है।
रविवार देर रात तक दिल्ली में हुई बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। सोमवार को दिनभर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार होता रहा लेकिन देर रात पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने मंगलवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किए जाने की बात कही।
खबरें और भी
सूत्रों ने बताया कि रायशुमारी में 98 प्रतिशत नेताओं ने राजीव जैन को मेयर के रूप में अपनी पसंद बताया है। पार्टी सोनीपत से उन्हें अपना मेयर उम्मीदवार बना सकती है।
अगर पार्टी उन्हें टिकट देकर मैदान मेंं उतारती है पिछले साल उपचुनाव जैसे समीकरण बनने की उम्मीद है। सोमवार को दिनभर कई नेताओं को टिकट दिए जाने की चर्चाएं इंटरनपेट मीडिया पर चलती रहीं।
यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव: कांग्रेस में सोनीपत-अंबाला के मेयर प्रत्याशी फाइनल, पार्षदों पर मंथन जारी; कहां फंसा है पेंच
पिछले चुनाव में खर्च रजिस्टर जमा न करवाने वाले 18 उम्मीदार अयोग्य घोषित
सोनीपत उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि नगर निगम के वर्ष 2020 चुनाव के दौरान जिन प्रत्याशियों ने तय समयावधि में अपना चुनाव खर्च रजिस्टर जमा नहीं करवाया गया, उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव मेंं सभी उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।
उपायुक्त ने बताया कि खर्च रजिस्टर जमा न करवाने के कारण अयोग्य घोषित किए गए 18 प्रत्याशी आगामी इस नगर निगम आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पात्र नहीं होंगे।
अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों में विकास, राजेश कुमार, रमेश कटारिया, विनोद, सतनारायण, सुनीता, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, मंजू, साधु, अशोक, सुनीता पत्नी सुनील कुमार, राकेश, राकेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र चंद्र कुमार राजकुमार, सोमबीर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई प्रत्याशी चुनाव संबंधी नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित
नगर निगम के आम चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त नेहा सिंह ने 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी औद्योगिक ईकाइयाें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स व दुकानों पर लागू होगा, जो नगर निगम सोनीपत के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इस दौरान संबंधित सभी संस्थान बंद रहेंगे, ताकि कर्मचारी एवं आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
नगर निगम चुनाव के लिए पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
नगर निगम के महापौर व पार्षदों के चुनाव के लिए डीआइजी हामिद अख्तर को पुलिस की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि हामिद अख्तर 24 अप्रैल को सोनीपत पहुंचकर चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश
नगर निगम मेयर महापौर व पार्षद चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने लाइसेंसी शस्त्र धारकों के लिए अनिवार्य निर्देश जारी किए गए हैं। सभी लाइसेंसी शस्त्र धारक तय समयावधि में अपने हथियार नजदीकी थाने में जमा कराएं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी शस्त्र धारक इन निर्देशों की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद भी किया जा सकता है।