सोनीपत में माता-पिता ने घर से 40 किमी दूर गड्ढे में दफनाया 15 वर्षीय बेटी का शव, हत्या की आशंका
सोनीपत के मलिकपुर गांव में तालाब किनारे गड्ढे में दबा 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला, जिसे कुत्तों ने नोचा था। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है और म ...और पढ़ें

HighLights
मलिकपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला।
माता-पिता पर बेटी का शव दफनाने का आरोप।
पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही।
संवाद सहयोगी, (राई) सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुछ लोगों ने तालाब किनारे कुत्तों द्वारा गड्ढे में दबे एक शव के हाथों को नोचते देखा। कुत्तों को भगाने के साथ ही ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि यह 15 साल की किशोरी का शव गांव गोरड के रहने वाले प्रकाश की बेटी का हो सकता है, जिस घर से 40 किलोमीटर दूर गांव मलिकपुर में 15 जुलाई की रात को तालाब के किनारे दबाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस किशोरी की शिनाख्त करवा कर हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि मलिकपुर गांव में तालाब के किनारे गड्ढे में कोई शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गड्ढा खोदकर शव को निकलवाया।
शव करीब 15 वर्षीय किशोरी का था। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच की। किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस का लापरवाहीपूर्ण रवैया सामने आया है। गांव वालों के अनुसार इसी स्थान पर 15 जुलाई की रात को एक महिला सहित चार लोगों को शव दफनाते हुए देखा गया था।
खबरें और भी
मामले को संदिग्ध जानकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक महिला व एक पुरुष भाग चुके थे। दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो लोगों को साथ लेकर पुलिस मौके से चली गई। पुलिस द्वारा समय पर व्यापक जांच की जाती तो संभवतः उसकी रात को मामले का पर्दाफाश हो जाता।
बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों को उस रात तालाब के किनारे देखा गया था, उनमें मलिकपुर गांव के एक परिवार का रिश्तेदार व गोरड गांव की महिला व उसका पति प्रकाश भी शामिल थे। प्रकाश की पहली पत्नी मर चुकी है ।
फिलहाल किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। किशोरी की शिनाख्त कराई जा रही है।
-राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल