सोनीपत में अब बिना नंबर प्लेट वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
सोनीपत में सुरक्षा कारणों से पेट्रोल पंप संचालकों ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न देने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

सहायक पुलिस आयुक्त ने की बैठक।
HighLights
बिना नंबर प्लेट वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
एसीपी ने पंप संचालकों संग सुरक्षा बैठक की।
सीसीटीवी चालू रखने, संदिग्धों की सूचना देने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा को लेकर पंप संचालकों ने निर्णय लिया है कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित धनखड़ ने सुरक्षा को लेकर पंप संचालकों के साथ बैठक की। थाना सदर में आयोजित बैठक में उनके साथ सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर बातचीत की।
एसीपी अमित धनखड़ ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी पूरी तरह चालू हालत में रहें और उनकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए।
संदिग्ध व्यक्ति या वाहन देख करें 112 पर कॉल
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित थाना पुलिस या डायल-112 पर दें। धनखड़ ने कहा कि कर्मचारियों का समय-समय पर पुलिस सत्यापन कराया जाए और विशेष रूप से रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
नकदी के सुरक्षित रख-रखाव और बैंक में जमा कराने के दौरान भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।