Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-44 पर बड़ा हादसा: दूसरों की मदद करने उतरे Dial 112 के हवलदार को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:07 PM (IST)

    एनएच-44 पर एक तेज रफ्तार कार ने डायल 112 के हवलदार देवीदयाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मृतक हवलदार की फाइल फोटो। एआई की मदद से एडिट की गई है

    मृतक हवलदार की फाइल फोटो। एआई की मदद से एडिट की गई है

    HighLights

    1. एनएच-44 पर डायल 112 के हवलदार की मौत।

    2. सड़क से वाहन हटवाते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर।

    3. आरोपी चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

    संवाद सहयोगी, राई। एनएच-44 पर तेज रफ्तार एक कार द्वारा टक्कर मार दिए जाने से पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोषी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

    जानलेवा दुर्घटना के संबंध में फरार चालक के खिलाफ कुंडली थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

    वाहन को सड़क से हटवाने के लिए उतरे और कार ने मारी जोरदार टक्कर

    जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर तैनात हवलदार देवीदयाल स्टाफ सहित किसी कॉल पर जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर किसी वाहन को सड़क से हटवाने के लिए जब वह सड़क पर थे तभी तेज रफ्तार से आई एक ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचे हवलदार देवीदयाल के भाई अर्जुन ने बताया कि वे 20 साल से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने पीछे वे दो बेटे, दो बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हवलदार देवीदयाल का उनके पैतृक गांव समालखा के नामुंडा में शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।