विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में कई दिनों से बत्ती गुल, राम नगर के लोगों का गुस्सा फूटा; निवासियों ने लगाया सड़क पर जाम

Published: Sat, 18 Jul 2026 10:14 AM (GMT+05:30)

बिजली संकट से परेशान सोनीपत के राम नगर निवासियों ने अघोषित कटौती के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

रामनगर में बिजली संकट के चलते फूटा लाेगों का गुस्सा। फोटो: जागरण

रामनगर में बिजली संकट के चलते फूटा लाेगों का गुस्सा। फोटो: जागरण

HighLights

  1. राम नगर में गहराते बिजली संकट से लोग परेशान

  2. अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम किया

  3. तत्काल आपूर्ति सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

जागरण संवादाता, सोनीपत। राम नगर मे गहराते बिजली संकट ने लोगों का जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित और लंबी बिजली कटौती के कारण भीषण उमस में स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार बिजली निगम द्वारा कोई ठोस समाधान न किए जाने से आक्रोशित निवासियों ने अब रोड जाम करने का रास्ता अपना लिया है।

रोषित लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

लोगों ने बिजली आने के बाद भी व्यवस्था के विरोध में सड़क जाम करने की रणनीति बनाई है। स्थानीय प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है।

यह भी पढ़ें- ₹10 में लग्जरी सफर! हाइड्रोजन ट्रेन में मेट्रो जैसी सुविधाएं, वंदे भारत जैसी सेफ्टी; ₹25 में पहुंचें सोनीपत

यह भी पढ़ें- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच शुरू, चेक करें रूट-किराया और टाइमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।