सोनीपत में बिजली और पानी संकट से त्रस्त लोगों ने रोहतक रोड किया ठप, मुसाफिरों के छूटे पसीने
सोनीपत के ब्रह्म नगर में बिजली कटौती और पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने रोहतक रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। अधिकारियों के त्वरित समाधान के आश्वास ...और पढ़ें

बिजली कटौती और पेयजल की भारी किल्लत से परेशान लोगों ने पुलिस के सामने जताया रोष। जागरण
HighLights
सोनीपत के ब्रह्म नगर में बिजली-पानी संकट पर प्रदर्शन।
रोहतक रोड पर जाम लगाकर लोगों ने जताया विरोध।
अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। इस भीषड़ गर्मी के बीच बिजली कटौती और पेयजल की भारी किल्लत से परेशान लोगों ने ब्रह्म नगर वाली गली के सामने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती जारी है और पानी की आपूर्ति न होने से दैनिक कार्य ठप पड़ गए हैं।
लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस प्रदर्शन के बीच सड़क पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान के ठोस आश्वासन के बाद ही लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।