Haryana Municipal Corporation Election Result 2026: भाजपा के राजीव जैन फिर बने सोनीपत के मेयर, देखें रेवाड़ी-सोनीपत के पार्षदों की List
हरियाणा के सोनीपत और रेवाड़ी में मेयर और पार्षदों के चुनाव का परिणाम आ चुका है।

जीत के बाद परिवार के साथ राजीव जैन। जागरण
सोनीपत और रेवाड़ी दोनों जगह मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो चुका है। इसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती हुई जो 11 बजे के बाद संपन्न हुई। जहां बड़ी संख्या में सोनीपत रेवाड़ी दोनों जगह भाजपा पार्षदों की विजय हुई, वहीं सोनीपत में एक बार फिर भाजपा के राजीव जैन ने जीत हासिल की और अब वह सोनीपत के मेयर चुन लिए गए हैं। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
सोनीपत वार्ड 21-22 के परिणाम
वार्ड नं - 21
दीप माला कांग्रेस - 2137
सुमन बीजेपी - 1792
गायत्री देवी निर्दलीय - 436
संजना निर्दलीय - 173
नोटा - 42
कांग्रेस जीती 345 वोटों से
वार्ड नंबर 22
नवीन कुमार कांग्रेस - 2198
सतपाल सिंह बीजेपी - 1832
जोगिंद्र INLD -982
शेर मोहम्मद आप - 636
बंसीलाल निर्दलीय - 122
फिरोज खान निर्दलीय - 258
नोटा -32
कांग्रेस जीती 366 वोटों से
सोनीपत वार्ड 11 से 20 तक के परिणाम
वार्ड नंबर - 11
संगीता बीजेपी - 4238
कविता रानी कांग्रेस - 3272
नोटा - 84
बीजेपी जीती 966 वोटों से
वार्ड नंबर 13
महेश लूथरा बीजेपी - 3540
दीपक चावला कांग्रेस - 1896
मुकेश बत्रा निर्दलीय - 722
नोटा - 69
बीजेपी जीती 1644 वोटों से
वार्ड नं 14
किरन चांदना बीजेपी - 3599
रितिका कांग्रेस - 1432
आशा रानी - 127
नोटा - 81
बीजेपी जीती 1967 वोटों से
वार्ड नं 15
संजीव वलेचा बीजेपी - 4329
संतोष शर्मा कांग्रेस - 1290
विमल किशोर आप - 482
पवन तनेजा निर्दलीय -1138
नोटा -62
बीजेपी जीती 2339 वोटों से
वार्ड नं 16
अनुराग जैन कांग्रेस - 2500
नवीन कुमार बीजेपी - 2470
जितेंद्र कुमार अग्रवाल निर्दलीय - 87
नरेंद्र कुमार निर्दलीय -199
मनोज कुमार निर्दलीय -97
राजपाल निर्दलीय -595
विश्वजीत निर्दलीय -1020
नोटा -59
कांग्रेस जीती 30 वोटों से
वार्ड नं 17
सुनीता बीजेपी - 2947
राजेश कांग्रेस - 960
विकास आप - 39
मोनिका निर्दलीय - 199
विक्रम निर्दलीय - 742
सुरेंद्र निर्दलीय - 770
नोटा - 46
बीजेपी जीती 1987 वोटों से
वार्ड नं 18
सुनीता देवी बीजेपी - 3571
सोनम कांग्रेस - 2094
मुनीश देवी निर्दलीय - 1776
नोटा -93
बीजेपी जीती 1477 वोटों से
वार्ड नंबर 19
राजेश कांग्रेस - 2754
अनिल ठाकुर - 1509
विकास दहिया आप - 80
सचिन निर्दलीय - 235
नोटा - 29
कांग्रेस जीती 1245 वोटों से
वार्ड नं 20
राजकुमार बीजेपी - 3337
देवेंद्र सिंह कांग्रेस - 2890
प्रीति दहिया आप - 101
किरण बाला निर्दलीय - 546
नोटा - 54
बीजेपी जीती 447 वोटों से
सोनीपत के पार्षद परिणाम, वार्ड 1-10 तक
वार्ड-1
जय कुमार, कांग्रेस 3240
हरिप्रकाश सैनी, बीजेपी 2970
मनीष सैनी 2840
वार्ड-2
बीजेपी मुकेश 3405
निर्दलीय सुरेंद्र नय्यर 1872
कांग्रेस पवन 1572
वार्ड 3
सुरेंद्र 3732 बीजेपी
अनुज 2651 कांग्रेस
1081 से जीते
वार्ड नंबर 4
पायल मलिक कांग्रेस 2067
त्रिभुवन कौशिक बीजेपी 3437
कमलेश सैनी निर्दलीय 29
विकास मलिक निर्दलीय 161
नोटा 75
बीजेपी प्रत्यासी त्रिभुवन कौशिक की जीत
वार्ड नं- 05
रीना सैनी बीजेपी- 4066
नीरज दलेल सिंह निर्दलीय- 3675
बीजेपी की जीत 391 वोटों से
वार्ड नं- 06
निशा बीजेपी - 3323
सिल्की निर्दलीय- 2150
सोनिया कांग्रेस - 1661
बीजेपी जीती 1173 वोटों से
वार्ड नं- 7
मुनीराम बीजेपी- 1708
बिजेंद्र कांग्रेस - 1437
बीजेपी जीती 271 वोट से
वार्ड नं - 8
कुनाल कौशिक बीजेपी - 1527
पवन कुमार कांग्रेस - 1186
पुनीत राई निर्दलीय - 1086
बीजेपी जीती 341 वोटों से
वार्ड नं - 9
मीना बीजेपी - 3028
आशा रानी कांग्रेस - 2893
ऊषा आप - 314
बीजेपी जीती 135 वोटों से
वार्ड नंबर -10
संजय कुमार बीजेपी- 3345
सतपाल कांग्रेस - 2088
आमीन आप - 91
अनिल कुमार निर्दलीय - 574
सत्यवीर निर्दलीय - 991
नोटा - 64
बीजेपी जीती 1257 वोटों से
धारुहेड़ा नगर पालिका वार्ड पार्षद निर्वाचित सूची
- वार्ड नंबर 1 से कविता बुधवार,
- वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा,
- वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल,
- वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद,
- वार्ड 5 से गोपाल,
- वार्ड 6 से कृष्णा देवी,
- वार्ड 7 से मोनिका,
- वार्ड 8 से अमन राव,
- वार्ड 9 से रंजन यादव,
- वार्ड 10 से अमित यादव,
- वार्ड 11 से रीना रानी,
- वार्ड 12 से धर्मवीर,
- वार्ड 13 से प्रिया कुमारी,
- वार्ड 14 से अनिल कुमार,
- वार्ड 15 से किरण,
- वार्ड 16 से मनीषा सैनी,
- वार्ड 17 से मंशा सैनी,
- वार्ड 18 से सुमित्रा देवी
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड पार्षद विजयी प्रत्याशी सूची
- वार्ड नंबर 1 शिल्पी शर्मा,
- वार्ड 2 से पूजा,
- वार्ड 3 से प्रवीण कुमार,
- वार्ड 4 से ओम प्रकाश
- वार्ड 5 से पूनम
- वार्ड 6 से गोपाल कृष्ण
- वार्ड 7 से चेतराम
- वार्ड 8 से पूनम सतीजा
- वार्ड 9 से सचिन,
- वार्ड 10 से पवन कुमार,
- वार्ड 11 से सुषमा आलोक यादव,
- वार्ड 12 से निखिल यादव
- वार्ड 13 से संतोष
- वार्ड 14 से चंदन यादव
- वार्ड 15 से रचना राव
- वार्ड 16 से मुकेश वर्मा
- वार्ड 17 से सुचित्रा
- वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज
- वार्ड 19 से निहाल सिंह
- वार्ड 20 से सुमन रानी
- वार्ड 21 से संतोष यादव
- वार्ड 22 से देवेंद्र कुमार शर्मा
- वार्ड 23 से रीना गुप्ता
- वार्ड 24 से नीरज कुमार
- वार्ड 25 से सत्यनारायण
- वार्ड 26 से ईतेंद्र पाल
- वार्ड 27 से सुमन
- वार्ड 28 से रमेश
- वार्ड 29 से श्री भगवान
- वार्ड 30 से पूनम
- वार्ड 31 से प्रदीप उर्फ पिंकी भार्गव
- वार्ड 32 से मनीष कुमार
राजीव जैन के सिर सजा जीत का ताज
भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन 23,000 से अधिक वोटों से विजेता घोषित हुए। कांग्रेस के कमल दीवान को उन्होंने हरा दिया।
धारूहेड़ा के नगर पालिका अध्यक्ष बने अजय जांगड़ा
रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर अजय जांगड़ा 6200 वोटो से जीते। अजय जांगड़ा भाजपा के प्रत्याशी हैं।
सोनीपत मेयर चुनाव की 10 राउंड की गिनती पूरी
दसवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के राजीव जैन को मिले 60838 वोट। कांग्रेस के कमल दीवान को मिले 40,036 वोट। इस तरह से बीजेपी के राजीव जैन 20802 वोट से आगे चल रहे हैं।
रेवाड़ी वार्ड नंबर 30 में विजेता कौन?
रेवाड़ी वार्ड नंबर 30 से पूनम सुनील कुमार विजयी।
रेवाड़ी वार्ड 28 में रमेश मोरवाल जीते
रेवाड़ी वार्ड नंबर 28 से रमेश मोरवाल दोबारा विजयी हुए।
8वें राउंड के बाद जीत के और करीब पहुंचे राजीव जैन
8वें राउंड की गिनती के बाद भी बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है और ये बढ़त अब 18540 वोटों की हो गई है।
रेवाड़ी वार्ड 22 से 32 का हाल क्या?
वार्ड 22 से भाजपा के देवेंद्र शर्मा जीते, वार्ड नंबर 25 से भाजपा के सत्यनारायण यादव जीते। वार्ड नंबर 29 से श्री भगवान जीते। वार्ड 26 से जितेंद्र पाल, वार्ड नंबर 31 से प्रदीप भार्गव, वार्ड नंबर 32 से मनीष टिकानिया विजयी हुए, जिन्हें भाजपा ने निष्कासित किया था। वार्ड नंबर 27 से सुमन खरेरा लगातार दूसरी बार पार्षद बनीं।
15 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा के राजीव जैन आगे
सातवें राउंड तक बीजेपी के राजीव जैन को मिली 15,411 वोटों से ज्यादा की बढ़त। अब तक बीजेपी उम्मीदवार को मिले 43568 वोट, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 28157 वोट।
रेवाड़ी वार्ड 23 और 24 में भाजपा की विजय
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी नीरज जीते, वार्ड 23 से भाजपा के भूपेंद्र गुप्ता जीते।
भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को लगातार मिल रही जीत
सोनीपत में वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी जयकुमार खत्री के बाद, वार्ड 2 से भाजपा के मुकेश, वार्ड 3 सुरेंद्र मदान, वार्ड 4 से त्रिभुवन कौशिक और वार्ड 5 से रीना सैनी विजेता घोषित।
रेवाड़ी वार्ड 19, 20 और 21 में कौन जीता?
रेवाड़ी में वार्ड नंबर 19 से निहाल सिंह और 21 से संतोष यादव जीते। वहीं वार्ड नंबर 20 से सुमन देवी विजयी हुई हैं।
सोनीपत में छठे राउंड के बाद भाजपा मेयर कैंडिडेट ने बनाई अजेय बढ़त
छठे राउंड में भी बीजेपी के राजीव जैन 13274 वोटों से आगे चल रहे हैं और माना जा रहा है कि उन्हें यहां से हराना काफी मुश्किल होगा।
रेवाड़ी वार्ड 15, 18, 16 का हाल
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 से रचना जीतीं, वहीं वार्ड नंबर 18 से रंजना भारद्वाज विजयी हुईं और वार्ड नंबर 16 से मुकेश वर्मा।
कनीना वार्ड 14 में मास्टर सुरेंद्र विजयी

कनीना नगर पालिका के वार्ड नंबर-14 के उपचुनाव में नगर पालिका प्रधान रिंपी गुट को बड़ी जीत मिली है। रिंपी गुट समर्थित उम्मीदवार मास्टर सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप सिंह को 215 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
चार राउंड के बाद सोनीपत में भाजपा कैंडिडेट की बढ़त बरकरार
सोनीपत में मेयर कैंडिडेट राजीव जैन चार राउंड में 9740 की लीड के साथ आगे। कांग्रेस का कैंडिडेट दूसरे नंबर पर है और पांचवे राउंड की गिनती शुरू हो चुकी है।
रेवाड़ी वार्ड 17 में लगातार छठी बार सुचित्रा ने लहाराया जीत का परचम
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 से सुचित्रा चांदना लगातार छठी बार विजयी हुईं।
सोनीपत वार्ड 3 का हाल?
सोनीपत के वार्ड तीन से भाजपा के सुरेंद्र 1081 वोटों से जीते। नीचे देखें उन्हें और कांग्रेस उम्मीदवार को कितने मिले वोट-
सुरेंद्र 3732 बीजेपी
अनुज 2651 कांग्रेस
रेवाड़ी वार्ड नंबर 14 में कौन जीता?
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 से एडवोकेट चंदन यादव जीते।
सोनीपत वार्ड नंबर 2 का हाल?
वार्ड नंबर 2 से मुकेश विजयी हुए। नीचे देखें उन्हें और अन्य उम्मीदवारों को कितने वोट मिले-
पवन 1576
मुकेश 3405
सुरेदर 1807
नोटा 123
रेवाड़ी: वार्ड 9, 10, 11, 12, और 13 से कौन जीता?
रेवाड़ी वार्ड नंबर 9 से सचिन, 10 से पवन बाटला, 11 से सुषमा भाजपा, 12 से निखिल मांड्या भाजपा, 13 से संतोष जांगड़ा जीते।
रेवाड़ी वार्ड नंबर 6, 7 और 8 में कौन जीता?
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से गोपाल सैनी, वार्ड नंबर 7 से चेतराम सैनी, वार्ड नंबर 8 से पूनम सतीजा विजयी हुए।
तीसरे राउंड के बाद भी भाजपा आगे
सोनीपत मेयर प्रत्याशी भाजपा के राजीव जैन कांग्रेस के कमल दीवान से तीन राउंड के बाद 7000 वोटों से आगे।
कनीना वार्ड 14 में कौन जीता?
कनीना नगर पालिका के वार्ड 14 के उपचुनाव में मास्टर सुरेंद्र सिंह विजयी घोषित। उन्होंने अनूप सिंह को हराया।
हाथ मिलाते दिखे दो प्रतिद्वंद्वी

सोनीपत में मेयर प्रत्याशी कांग्रेस के कमल दिवान और भाजपा के राजीव जैन हाथ मिलते हुए।
सोनीपत मेयर चुनाव के पहले राउंग में कौन आगे?
मेयर पहले राउंड में 2960 की लीड के साथ बीजेपी आगे।
धारुहेड़ा नगर पालिका का क्या है हाल?
धारुहेड़ा नगर पालिका चुनाव में वार्ड 5 से गोपाल, वार्ड 6 से कृष्णा देवी, वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल, वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद चुनाव जीते।
वार्ड नंबर 7 से मोनिका, वार्ड नंबर 8 से अमन राव और वार्ड 9 से रंजन यादव पार्षद चुने गए।
रेवाड़ी वार्ड नं. 4-5 के नतीजे आए
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से ओम भाजपा के ओमप्रकाश सैनी जीते। वहीं वार्ड नंबर 5 से पूनम देवी विजयी हुईं।
रेवाड़ी वार्ड 3 प्रवीण चौधरी, सोनीपत वार्ड 1 से जय कवार विजी
रेवाड़ी के वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी विजयी हुए।
वहीं सोनीपत नगर निगम के वार्ड-1 से कांग्रेस के प्रत्याशी जय कुमार खत्री 400 वोट से जीते।
कैंडिडेट- प्राप्त वोट
जय कुमार खत्री- 3240
हरि प्रकाश सैनी- 2970
मनीष सैनी- 2840
शिल्पी शर्मा ने किया खुशी का इजहार

रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव परिणाम में 1 नंबर वार्ड की विजेता बनी शिल्पी शर्मा अपने समर्थकों के साथ खुशी व्यक्त करते हुए।
रेवाड़ी वार्ड 1 और 2 में परिणाम घोषित
रेवाड़ी के वार्ड नंबर 1 से शिल्पी शर्मा जीतीं।
रेवाड़ी के वार्ड नंबर 2 से भाजपा की पूजा जीतीं।
रेवाड़ी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।