Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के स्कूलों में 20 हजार पौधे लगाने का महाअभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 07:25 PM (IST)

    सोनीपत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 20,000 पौधे लगाए जाएंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सोनीपत के स्कूलों में 20,000 पौधे लगाने का अभियान।

    2. डीएलएसए और शिक्षा विभाग मिलकर चलाएंगे यह मुहिम।

    3. पौधों की देखभाल और रिपोर्टिंग स्कूलों की जिम्मेदारी।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20,000 पौधे लगाए जाएंगे।

    यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। विभाग ने 12 नर्सियों की सूची भी जारी कर दी है।

    जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी ब्लाक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों में पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की उचित देखभाल और रखरखाव सुनिश्चित करना भी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

    पौधरोपण के लिए पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग, सोनीपत ने जिले की प्रमुख नर्सरियों की सूची जारी की है। स्कूल प्रशासन अपनी सुविधानुसार नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

    नर्सरी का नाम प्रभारी
    छतेहरा राहुल
    रिढाना अजय
    माहरा कृष्ण कुमार
    गोहाना महावीर
    बड़वासनी रोशन
    भटगांव अनिल
    खुबड़ू कपिल देव
    गन्नौर आशीष कटारिया
    ककरोई राजपाल दहिया
    बारोटा विजय
    थाना कलां नवीन
    सिसाना नरेंद्र

    पौधारोपण के बाद प्रत्येक स्कूल को अपने ब्लाक में लगाए गए पौधों की संख्या और कार्य की फोटो सहित रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ईमेल आइडी ncordsnpschools@gmail.com पर भेजनी होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान का डाटा तैयार किया जा सके।
    -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: नीम और पीपल के पौधों से गुलजार होगा ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र, लगेंगे 5000 पौधे