Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में विकास की रफ्तार तेज, सिग्नेचर मॉडल रोड और मेट्रो पर फोकस

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

    डीएस ढेसी ने सोनीपत में विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें सिग्नेचर मॉडल रोड विकसित करने और रिठाला-कुंडली मेट्रो परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दि ...और पढ़ें

    सोनीपत में विकसित होगा सिग्नेचर माडल रोड। जागरण

    सोनीपत में विकसित होगा सिग्नेचर माडल रोड। जागरण

    HighLights

    1. सोनीपत में सिग्नेचर मॉडल रोड विकसित करने का प्रस्ताव।

    2. रिठाला-कुंडली मेट्रो परियोजना के कार्य में तेजी के निर्देश।

    3. विकास कार्यों में जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

    उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

    नए एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश

    बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की जिला समन्वय समिति की 10वीं मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सलाहकार ने पिछली बैठक के एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा की और नए एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने मानसून सीजन के मद्देनजर शहर के सभी संवेदनशील और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बहालगढ़ रोड पर जल निकासी सुधार के लिए नगर निगम आयुक्त को विशेष निर्देश दिए गए। सुरक्षा व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी लगाने पर बल दिया गया।

    मेट्रो व माडल रोड योजना

    रिठाला-कुंडली मेट्रो परियोजना की समीक्षा के दौरान एनएचएआई, यूएचबीवीएनएल व वन विभाग को अपने-अपने स्तर पर लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, प्रधान सलाहकार ने जिले में एक अत्याधुनिक सिग्नेचर माडल रोड विकसित करने के लिए संबंधित विभागों से विस्तृत प्रस्ताव और रिपोर्ट मांगी।

    प्रदूषण नियंत्रण व सड़कों की मरम्मत

    सीएक्यूएम के तहत बताया गया कि जिले में 10 स्वीपिंग मशीनें कार्यरत हैं और पांच प्रदूषण हाटस्पाट चिह्नित किए गए हैं। वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए तीन नए स्थान भी चुने गए हैं। म्हारी सड़क ऐप पर प्राप्त शिकायतों का समय पर समाधान करने और सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर निगम की टीमों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। एचएसवीपी ने जानकारी दी कि अटेरना स्थित एसटीपी की कमीशनिंग का कार्य जल्द पूरा होगा।

    खबरें और भी

    बैठक में एसएमडीए की सीईओ ए. मोना श्रीनिवास, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसएमडीए की डिप्टी सीईओ वीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसीपी राजपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।