Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्रेशन के इलाज के बीच 25 साल की युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, जन्मदिन के हफ्ते भर बाद की आत्महत्या

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइजर सोसायटी में एक 25 वर्षीय युवती ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. युवती ने सोनीपत में सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

    2. वह एक साल से डिप्रेशन का इलाज करा रही थी।

    3. घटना से पहले आत्महत्या के विचारों का जिक्र किया था।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइजर सोसायटी में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

    सूचना मिलने पर सेक्टर-27 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा। एक साल से युवती का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

    मृतका की पहचान उदिता (25) के रूप में हुई है। उनके पिता अजय कुमार पाटिल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उदिता ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

    रेलिंग पार कर लगाई सातवीं मंजिल से छलांग

    इसके बाद वह बालकनी में पहुंची, रेलिंग पार कर सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्वजन ने बताया कि उदिता 12वीं कक्षा के बाद घर पर ही रहती थी। पढ़ाई के दौरान ही उसकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का पता चला था। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    पिता अजय कुमार पाटिल ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उदिता ने कहा था कि उसके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। वहीं उदिता ने 17 जुलाई को अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। उदिता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी एक जुड़वां बहन भी है, जिसका जन्म उससे पांच मिनट बाद हुआ था।

    सातवीं मंजिल से युवती के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया है। स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    -सवित कुमार, प्रभारी, सेक्टर-27, सोनीपत