Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में महिला की हत्या कर फेंकी लाश, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 12:23 PM (IST)

    सोनीपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी और ईंट भट्ठे के पास रहती थी। पुलि ...और पढ़ें

    मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

    मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. सोनीपत में कूड़ा बीनने वाली महिला की हत्या

    2. मृतका के सिर पर ईंट से वार कर हत्या

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। सोनीपत में सिसाना-सिलाना मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक महिला की पहचान राजमहल के रूप में हुई है, जो कूड़ा बीनने का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। वह अपने परिवार के साथ फौगाट ईंट भट्ठे के पास बने एक कमरे में रहती थी।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या सिर में ईंट मारकर की गई है। वारदात मुख्य मार्ग के किनारे बने कमरे के पास की है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे एक ग्रामीण वहां से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही एसीपी जोगिंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी, आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए हैं।