विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब रेहान के दोस्त समीर पर STF की नजर, पूरी कुंडली खंगाल रही पुलिस

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 01:59 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ गया है, जिसमें ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट

टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन की जांच बढ़ी।

  2. रेहान के बाद अब 18 वर्षीय समीर पर भी संदेह।

  3. परिवार ने समीर की बीमारी और पढ़ाई का हवाला दिया।

दीपक गिजवाल, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। रेहान के बाद अब गांव देवडू निवासी 18 वर्षीय समीर का नाम सामने आया है।

समीर के परिजनों का दावा है कि वारदात वाली रात ही एसटीएफ की टीम उसे घर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। परिवार के मुताबिक, समीर अब तक पुलिस के पास है। पहले इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड होने के मामले में भी समीर का नाम चर्चा में आया था।

14 साल की उम्र में किडनी की बीमारी होने का दावा

समीर की मां मंजू ने बताया कि समीर उनका सबसे छोटा बेटा है और 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके अनुसार, वह नियमित रूप से स्कूल जाता है और उसकी उपस्थिति का रिकॉर्ड भी जांचा जा सकता है। मंजू ने बताया कि वर्ष 2021 में, करीब 14 साल की उम्र में समीर की किडनी में गंभीर समस्या हो गई थी।

शरीर पर सूजन आने के बाद उसका इलाज शुरू कराया गया। तब से उसकी दवाइयां चल रही हैं और कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा है।

मां का कहना है कि बीमारी के कारण स्कूल से लौटने के बाद समीर अक्सर बिस्तर पर आराम करता था और घर से कम निकलता था। परिवार ने पुलिस से उसकी मेडिकल हिस्ट्री और पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करने की अपील की है।

बचपन में पड़ोसी थे रेहान और समीर

समीर की मौसी बबली के मुताबिक, रेहान और समीर के परिवार पहले गांव देवडू में पड़ोसी थे। बाद में समीर का परिवार गांव से बाहर एक कॉलोनी में रहने लगा। परिवार का मानना है कि पुराने परिचय के कारण ही समीर का नाम रेहान से संपर्क के मामले में सामने आया है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़, शूटर रेहान की जमानत के लिए अमन ने क्यों कराए 3000 ट्रांसफर? Inside Story

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।