Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म से गर्भवती हुई 11 वर्षीय लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, CWC को सौंपेगी नाबालिग; इस वजह से नहीं हो सका गर्भपात

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:18 PM (IST)

    दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई यमुनानगर की 11 वर्षीय छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची को चाइल्ड एंड वेलफेयर कमेटी की सहमति से पंचकूला शिशु गृह ...और पढ़ें

    दुष्कर्म से गर्भवती हुई 11 वर्षीय लड़की ने दिया बच्ची को जन्म। सांकेतिक फोटो

    दुष्कर्म से गर्भवती हुई 11 वर्षीय लड़की ने दिया बच्ची को जन्म। सांकेतिक फोटो


    HighLights

    1. यमुनानगर में 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया।

    2. नवजात बच्ची को पंचकूला शिशु गृह भेजा जाएगा।

    3. आरोपी राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई 11 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। चाइल्ड एंड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मां और नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नाबालिग ने अपनी बच्ची को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द करने पर सहमति जताई है, जिसे पंचकूला शिशु गृह भेजा जाएगा।

    फिलहाल नाबालिग और उसकी बच्ची दोनों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। यह मामला 22 मई को तब सामने आया था जब छछरौली क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में काम करने वाली महिला की 11 वर्षीय बेटी की स्कूल में तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की।

    पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

    पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि सलेमपुर खादर निवासी आरोपी राकेश कुमार ने नवंबर 2025 में फैक्ट्री के क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छछरौली थाना पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

    मेडिकल जांच में नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने का पता चला, जिसके चलते गर्भपात संभव नहीं हो सका। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उसने बच्ची को जन्म दिया। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि नियमों के तहत बच्ची को पंचकूला शिशु गृह में सुरक्षित संरक्षण में रखा जाएगा।

    खबरें और भी