विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में हुआ बदलाव, अब लड़का होने पर भी मिलेंगे पांच हजार रुपये

Published: Mon, 05 Feb 2024 03:21 PM (IST)

हरियाणा में मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत नियमों में संशोधन किया गया है। इस योजना के अनुसार अब कामगार ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में हुआ बदलाव (सांकेतिक)।
मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में हुआ बदलाव (सांकेतिक)।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में संशोधन किया है। इस योजना के तहत अब कामगार महिलाओं को दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ये राशि गर्भावस्था के दौरान हुए कामगाार महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई व स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की जाती है।

कामगार महिलाओं के मद्देनजर हुआ नियमों में बदलाव

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत पहला व दूसरा बच्चा लड़की होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब कामगार महिलाओं को मद्देनजर रखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थी को दो किस्तों के माध्यम से राशि मिलेगी, जिसमें राशि की एक किस्त तो प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर तीन हजार रुपये और दूसरी किस्त में दो हजार रुपये बच्चे के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Panipat News: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी समाप्त, एक हफ्ते से चल रही थी रेड; चार महीने में मुख्यालय भेजा जाएगा रिपोर्ट

इस श्रेणी में आने वाली महिलाएं होंगी पात्र

डीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ मनरेगा जॉब कार्ड धारक, बीपीएल कार्ड धारक, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग महिलाएं और प्रधानमंत्री जन आरोग्य लाभार्थी महिलाओं के अलावा आठ लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेगी।

ये भी पढ़ें: Rohtak News: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, कुत्ते नोच रहे थे पैर; पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फेंका बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।