भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, यमुनानगर में चढूनी गुट ने निकाली मोटरसाइकिल यात्रा
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) ने यमुनानगर में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। ...और पढ़ें
-1784104034021_m.webp)
भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान (फोटो: जागरण)
HighLights
भाकियू (चढ़ूनी गुट) ने निकाली मोटरसाइकिल विरोध यात्रा।
किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार डील रद्द करने की मांग की।
लघु सचिवालय पर पुलिस से हुई किसानों की नोकझोंक।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी गुट) ने बुधवार को मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर केंद्र सरकार की प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारी संख्या में किसान मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के साथ कैल स्थित कचरा प्लांट पर इकट्ठे हुए।
यहां से रोष यात्रा निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रहा। सुरक्षा व यातायात व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैक्टर और बाइक अंदर ले जाने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई।
डीएसपी राजीव मिगलानी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वाहनों को अंदर जाने से रोक दिया। कुछ देर बाद बाद किसानों को अंदर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान किसानों ने जिलाध्यक्ष संजू गूंदियाना की अध्यक्षता में डीसी प्रीति के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कुछ देर की बहस के बाद पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टरों के साथ परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गूंदियाना ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौता देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा साबित होगा।
खबरें और भी
यह समझौता भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इसलिए किसान इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश बचाओ मोर्चा इस प्रस्तावित ट्रेड डील का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार से मांग करता है कि इस समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को देशभर के किसान दिल्ली में जुटेंगे। मौके पर भाकियू के डायरेक्टर मंदीप राेडछप्पर, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, गुरवीर सिंह तलाकौर, विक्रांत ससोली, अनेज कांबोज, प्रदीप गर्ग, राज कुमार छछरौली, नैब सिंह, कृष्ण पाल जगतार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।