Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में मालगाड़ी की टक्कर से युवती की मौत, मृतका की नहीं हो सकी पहचान

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM (IST)

    पश्चिमी यमुना नहर पुल पर डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी बाजू पर 'रं ...और पढ़ें

    डीएफसी लाइन पर युवक संग खड़ी युवती की मालगाड़ी की टक्कर से मौत।

    डीएफसी लाइन पर युवक संग खड़ी युवती की मालगाड़ी की टक्कर से मौत।

    HighLights

    1. यमुनानगर में डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी से युवती की मौत।

    2. युवती के साथ मौजूद युवक मौके से फरार हो गया।

    3. मृतका की पहचान नहीं हो सकी, बाजू पर 'रंजू' टैटू।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर पुल पर डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी) की रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। मालगाड़ी की टक्कर से उसके सिर पर चोट लगी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    युवती के साथ एक अन्य युवक भी था लेकिन वह रेलवे ट्रैक पार कर गया और दीवार फांदकर फरार हो गया। मृतका के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी बाजू पर रंजू नाम का टैटू बना हुआ है। अंगूठे पर मछली पकड़ने के कांटे का निशान है। आयु लगभग 25 वर्ष आंकी गई है।

    जीआरपी से जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वीरवार की रात लगभग 11 बजे जगाधरी वर्कशाप न्यू स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि यमुना नहर के पास डीएफसीसी लाइन पर एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है।

    मृतका भूरे रंग का सूट पहने हुए थी। सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थीं। मालगाड़ी के चालक से पता लगा कि युवती के साथ एक युवक भी था लेकिन वह आगे निकल गया और युवती ट्रेन की चपेट में आ गई।

    खबरें और भी