Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime: रस्सी से पति का दबाया गला, खड्डा खोदकर दफनाया शव... दोषी पत्नी और प्रेमी को अदालत आज सुनाएगी सजा

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:38 AM (GMT+05:30)

    Haryana हरियाणा के यमुनानगर अंतर्गत जगाधारी में अवैध संबंधों में रोडा बने पति की हत्या कर शव को घर में गड्डा खोदकर दबाने की दोषी पत्नी व उसके प्रेमी क ...और पढ़ें

    Hayrana Crime: रस्सी से पति का दबाया गला, खड्डा खोदकर दफनाया शव
    Hayrana Crime: रस्सी से पति का दबाया गला, खड्डा खोदकर दफनाया शव

    HighLights

    1. यमुनानगर में अवैध संबंधों में रोडा बन रहे पति की हत्या कर दी गई थी
    2. दोषी पत्नी और प्रेमी को अदालत आज सजा सुनाएगी
    3. प्रेमी सोहेल उसे मिलने के लिए घर आ जाता था

    संवाद सहयोगी, जगाधरी। Haryana News: अवैध संबंधों में रोडा बने पति की हत्या कर शव को घर में गड्डा खोदकर दबाने की दोषी पत्नी व उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह की कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी।

    थाना प्रतापनगर पुलिस ने 22 जनवरी 2021 को मृतक तिलकराज की पत्नी पालो देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। जब मामले का खुलासा हुआ, तो हत्या, शव को खुर्दबुर्द व साजिश की धाराओं को जोड़ा था।

    शव को घर में ही गड्ढ खोदकर दबाया

    पुलिस ने जब मृतक तिलकराज की पत्नी पालो देवी व उसके प्रेमी सोहेल को काबू कर पूछताछ की, तो मामले की परते उखडती चली गई। यपुलिस इंशकाफ में पालो देवी ने बताया कि अक्सर सोहेल, उसके पति को छोड़ने के लिए घर पर आता था। जिस कारण सोहेल व उसके बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने फोन पर बात शुरू कर दी। जब उसका पति तिलकराज, स्टोन क्रशर पर होता था, तो अक्सर सोहेल उसे मिलने के लिए घर आ जाता था।

    दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे। वह सोहेल से शादी करना चाहती थी। 13 जनवरी 2021 को उसने सोहेल के साथ मिलकर तिलकराज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। ताकि वे दोनों शादी कर सकें।

    14 जनवरी को सोहेल को फोन कर बुलाया 

    14 जनवरी को फोन कर सोहेल को घर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर पहुंच गया। इस दौरान पति भी घर पर था। जब उसने सोहेल के बारे में पति को बताया, तो वह भडक गया। उसके साथ गाली गलौच करने लगा। सोहेल व उसने पति को पकडकर बेड पर गिर दिया। इस दौरान उसका सिर बेड के काने पर लगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Lok Sabha Election 2024: CM नायब सैनी ने नड्डा से की मुलाकात, BJP हाईकमान ने लगाई मंत्रियों के विभागों पर मुहर

    उसने पति के हाथ पकड लिए। सोहेल ने उसका गला दबा दिया। सोहेल ने बेड पर पडी रस्सी से पति को गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे में गड्डा खोदकर पति को उसमें दबा दिया। सोहेल अपने घर चला गया। इसके बाद उसने पुलिस को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

    पहले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया था केस दर्ज

    पुलिस को दी शिकायत में पालो देवी ने कहा था कि 15 जनवरी 2021 को सुबह करीब आठ बजे उसका पति तिलकराज कहीं चला गया था। आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश के बावजुद उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

    मृतक की बहन ने की थी शिकायत

    16 फरवरी को तिलकराज की बहन गांव भीलपुरा निवासी सुनीता ने अपने पति व गांव के मौजिज लोगों के साथ छछरौली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

    जिसमें उसने कहा कि उसका भाई तिलकराज, अनाज मंडी प्रतापनगर के पीछे रहने वाले सोहेल के साथ बेलगढ स्थित एक स्टोन क्रशर पर काम करता था।

    सोहेल व उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी तिलकराज को लग गई थी। सोहेल व उसकी भाभी ने ही तिलकराज की हत्या कर शव को खुर्दबुद कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Kurukshetra News: संदीप गर्ग के घर ED की छापेमारी, कई घंटों से जांच जारी; कुछ दिन पहले ही BJP में हुए हैं शामिल