Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर ITI का हाईटेक अवतार, अब पुरानी कारों के इंजन से नहीं, रोबोटिक्स और AI से 'स्मार्ट' बनेंगे छात्र

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:04 PM (IST)

    यमुनानगर के राजकीय आईटीआई में अब एंबेसडर इंजन के बजाय रोबोटिक्स, एआई और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की अत्याधुनिक लैब में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ...और पढ़ें

    फोटो एआई से बनाई गई है

    फोटो एआई से बनाई गई है

    HighLights

    1. राजकीय आईटीआई में नई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग लैब बनी

    2. रोबोटिक्स, एआई, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में मिलेगा प्रशिक्षण

    3. नौ ट्रेडों के छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) की कार्यशाला में एंबेसडर कारों के इंजन खोलकर मैकेनिक तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था, वहीं अब रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) व स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की तकनीकें विद्यार्थियों को भविष्य की फैक्ट्रियों के लिए तैयार होंगे। संस्थान में अत्याधुनिक आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग लैब तैयार की गई है। यहां पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्री 4.0 के दौर में काम आने वाले डिजिटल व आटोमेशन आधारित कौशल दिया जाएगा। जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

    इन ट्रेडों के छात्रों को मिलेगा लाभ 

    प्रयोगशाला के लिए ट्रैक्टर व मोटर व्हीकल मैकेनिक की पुरानी लैब का कायाकल्प किया गया है। आधुनिक उपकरणों, स्मार्ट सिस्टम व उन्नत आटोमोबाइल तकनीकों के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    संस्थान को उम्मीद है कि इससे यहां पढ़ने वाले युवाओं की रोजगार क्षमता में बढोत्तरी होगी। आइटीआइ और आटोमोबाइल कंपनी के बीच हुए एमओयू के तहत प्रयोगशाला विकसित की गई है। इसका लाभ फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, पेंटर जनरल, मैकेनिक ट्रैक्टर समेत आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े नौ ट्रेडों के विद्यार्थियों को मिलेगा।

    क्लासरूम से सीधे फैक्ट्री तक

    विद्यार्थियों को तकनीकी मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, उद्योग आधारित प्रशिक्षण व आधुनिक उत्पादन प्रणाली की जानकारी देगी। प्रवेश के समय से ही विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों व करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर अंतिम परीक्षा आइटीआइ आयोजित करेगा। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

    आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े विद्यार्थियों को कंपनी के वैल्यू चेन नेटवर्क में प्लेसमेंट के लिए प्राथमिकता मिलेगी। अंतिम चयन कंपनी की आवश्यकता व विद्यार्थी की दक्षता के आधार पर होगा। प्रशिक्षण हैंडबुक, तकनीकी सामग्री व उद्योग से जुड़े नवीनतम इनपुट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    खबरें और भी

    मांग अनुरूप प्रशिक्षण, खुलेंगे अवसर

    प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि एआइ, रोबोटिक्स व आटोमेशन आधारित प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में डिजिटल दक्षता, समस्या समाधान क्षमता, मशीनों के साथ काम करने का आत्मविश्वास व उत्पादन प्रक्रिया को समझने की क्षमता विकसित होती है।

    यही कौशल आज आटोमोबाइल व मैन्युफैक्चरिंग उद्योग की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं, जिससे रोजगार और करियर ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ती हैं। नई लैब से विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान मांग के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।