Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: यमुनानगर के जगाधरी में पेयजल संकट बरकरार, पांच घंटे तक गुल रही बिजली

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:48 PM (IST)

    जगाधरी में नरेंद्र फीडर में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह 5 घंटे बिजली गुल रही, जिससे आधे से अधिक कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। ...और पढ़ें

    हरियाणा: यमुनानगर के जगाधरी में पेयजल संकट बरकरार (File Photo)

    हरियाणा: यमुनानगर के जगाधरी में पेयजल संकट बरकरार (File Photo)

    HighLights

    1. जगाधरी में नरेंद्र फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली बाधित।

    2. सुबह 5 बजे से 10 बजे तक 5 घंटे बिजली गुल रही।

    3. आधे से अधिक कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, जगाधरी। शहर के नरेंद्र फीडर में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते गौरी शंकर कॉलोनी, पुराना व्यासपुर रोड, जड़ौदा गेट, जसको कालोनी, गौरी शंकर मंदिर -प्रकाश चौक लिंक रोड सहित शहर की आधे से अधिक कालोनियों में बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


    सुबह का समय होने के कारण अधिकांश परिवारों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। बिजली नहीं होने से पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे घरों में पानी नहीं पहुंचा। गृहिणियों को भोजन तैयार करने और अन्य घरेलू कार्य निपटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    वहीं, कई लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके। बिजली पर निर्भर छोटे प्रतिष्ठानों और दुकानदारों का काम भी प्रभावित रहा। गौरी शंकर कालोनी निवासी विकास कुमार, विजय कुमार, विनोद, सुलोचना, कौशल्या व एकता का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच सुबह के समय बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी होती है।

    उन्होंने बिजली निगम से फीडर की व्यवस्था को मजबूत करने और ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। करीब पांच घंटे बाद सुबह लगभग 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर पेयजल आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली

    खबरें और भी