यमुनानगर: ज्वेलर से लूट की कहानी निकली संदिग्ध, कभी 1 तो कभी 3 किलो सोना लूट की बात; बाप-बेटे के बयानों में उलझी पुलिस
यमुनानगर में ज्वेलर से लूट की घटना संदिग्ध लग रही है क्योंकि पिता-पुत्र के बयानों में लूटे गए सोने की मात्रा को लेकर अंतर है। पुलिस ने अभी तक मामला दर ...और पढ़ें
-1785598920635_m.webp)
ज्वेलर से लूट की कहानी में झोल, पिता-पुत्र के बयानों में अंतर।
HighLights
यमुनानगर में ज्वेलर से लूट की घटना संदिग्ध।
लूटे गए सोने की मात्रा पर पिता-पुत्र के बयान अलग।
पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में गांव भंभौली के पास राजपुर रोड पर ज्वेलर से लूटपाट की कहानी मैच नहीं हो रही है। अभी तक ज्वेलर व उसका बेटा यह भी सही नहीं बता सके कि कितना सोना लूटा गया है।
वह कभी एक किलो तो कभी तीन किलो सोना लूट बता रहे हैं। दोनों के बयान भी अलग-अलग हैं जिससे पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ रही है और पूरी वारदात संदिग्ध लग रही है।
घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक केस भी दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पूरे केस की गहनता से जांच की जा रही है। तफ्तीश पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
पंजाब के अमृतसर के विंड रोड निवासी जयपाल यमुनानगर व जगाधरी एरिया के देहात क्षेत्रों में सोना व जेवरात सप्लाई करने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह अपने बेटे इंद्रवीर के साथ कार में थाना छप्पर एरिया में जा रहे थे, तभी उनके पास गांव महलावाली से किसी ज्वेलर का काल आया।
उसने पहले अपने पास सोना लेकर आने को कहा। वह दोपहर को गांव भंभौली के पास पहुंचे। तभी बिना नंबर की बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए। कार के आगे बाइक अड़ा दी। जब कार रोकी तो पिस्टल से शीशे पर वार किया और बेटे पर तान दी। जबकि दूसरे ने उस पर चाकू से हमला किया।
खबरें और भी
उनका बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जयपाल के बेटे को भी साथ लेकर मुआयना किया गया लेकिन पिता पुत्र दोनों के बयान नहीं मिल रहे हैं। जिससे घटना संदिग्ध लग रही है।