50 लाख का बैंक लोन दिलाने का लालच पड़ा भारी, यमुनानगर के युवक से लाखों की ठगी
यमुनानगर में एक युवक को 50 लाख रुपये का बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर मनजीत उर्फ सोनू ने 3.50 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें
-1785750104044_m.webp)
50 लाख का बैंक लोन दिलाने का लालच पड़ा भारी (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में 50 लाख रुपये का बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से 3.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के गांव सातड़ी निवासी मनजीत उर्फ सोनू पर लगा है।
आरोपित ने बैंक वैरिफिकेशन, प्रोसेसिंग फीस व अन्य खर्चों के नाम पर उससे रुपये ठगे। बाद में न तो लोन हुआ और न ही रुपये वापस मिले। सरस्वतीनगर निवासी अमन सैनी ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र में मनजीत से हुई थी।
आरोपित ने आढ़त की दुकान के लिए 50 लाख रुपये की बैंक लिमिट (लोन) मंजूर कराने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने पहले 25 हजार रुपये एडवांस लिए। बाद में अलग-अलग कर खर्चे बताता रहा। उसने बैंक वैरिफिकेशन के नाम पर दो युवकों को भी दुकान पर भेजा। इस तरह से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए।
काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन स्वीकृत नहीं हुआ तो उससे रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में दबाव बनाने पर आरोपित ने चेक दिया। जब वह बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। बाद में उसने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया।