Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: SYL पर राज्य मंत्री कंवर पाल ने दिया बयान, 'नहर बनने से किसानों को मिलेगा उनके हक का पानी'

    By Sanjeev kumarEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 04:48 PM (IST)

    हरियाणा के स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने एसवाईएल (SYL) नहर पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल (SYL) ...और पढ़ें

    हरियाणा के मंत्री कंवर पाल ने SYL पर दिया बयान
    हरियाणा के मंत्री कंवर पाल ने SYL पर दिया बयान

    HighLights

    1. स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने SYL नहर के विषय में दिया बयान
    2. राज्य मंत्री ने पंजाब सरकार को तत्काल पानी देने की व्यवस्था देने को कहा
    3. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया सही

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। State Minister Kanwar Pal On SYL Canal स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल (SYL) नहर के विषय को और लंबा न खींचा जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कानूनी हक का सम्मान करते हुए पंजाब की आप सरकार को तत्काल हरियाणा को पानी देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

    माननीय सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी एक बार फिर पंजाब सरकार को एसवाईएल से हरियाणा के हक का पानी देने के लिए पंजाब सरकार को निर्देशित किया है। साथ ही सर्वे कार्य में सहयोग करने के लिए कहा है। लोकतंत्र में कानून से शासन व्यवस्था चलती है और पंजाब की भगवंत मान सरकार को तत्काल सकारात्मक सोच के साथ माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर अमल करना चाहिए।

    एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बिल्कुल सही- कंवर पाल

    उन्होंने आगे कहा कि एसवाईएल को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो टिप्पणी की गई है वह बिल्कुल सही है। माननीय कोर्ट के आदेश को मानना हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वह आदेश सरकार के लिए हो या जनता के लिए हो। इस पर सबका दायित्व बनता है कि हम कोर्ट के आदेश का पालन करें। एसवाईएल पर पंजाब का व्यवहार बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना है, बार-बार माननीय कोर्ट के कहने पर भी पंजाब सरकार अपना दायित्व नहीं निभा रही।

    ये भी पढ़ें- फेस्टिवल सीजन से पहले इन 67 कालोनियों को सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा, मिलेंगी ये मूलभूत सुविधाएं

    मंत्री ने कहा कि कोर्ट के आदेशों को मानकर पंजाब भी अपना दायित्व निभाये। कम पानी होने पर भी हरियाणा देश की राजधानी को पूरा पानी दे रहा है। इसी सकारात्मक सोच के साथ पंजाब सरकार को काम करना चाहिए। पंजाब की मान सरकार तर्क दे रही है कि एसवाईएल में पानी कम हो गया है। पानी कम है तो पंजाब से पाकिस्तान पानी कैसे जा रहा है।

    खबरें और भी

    नहर निर्माण में अच्छे सहयोगी की भूमिका निभाए पंजाब

    उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में जब प्राकृतिक आपदा आई तब पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था की हरियाणा अब पानी ले लो। इस प्रकार की राजनीति को छोड़ कर पंजाब को यह विवाद लंबा नहीं खींचना चाहिए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानते हुए पंजाब सरकार को एसवाईएल नहर के निर्माण में अच्छे सहयोगी की भूमिका निभानी चाहिए। इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह बात माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कही है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब अपने क्षेत्र में एसवाईएल कैनाल का निर्माण कार्य पूरा न करके हरियाणा के हिस्से के लगभग 1.9 एमएएफ जल का उपयोग कर रहा है। हरियाणा को उसके हक का यह पानी मिलने से प्रदेश की 10.08 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी, प्रदेश की प्यास बुझेगी व लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। इस पानी के मिलने से दक्षिणी-हरियाणा में जो भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है उसमें भी सुधार होगा।

    ये भी पढ़ें- प्रॉपर्टी टैक्‍स जमा कराने पर फिर मिली 15% छूट, संपत्ति मालिकों को पोर्टल पर डाटा करना होगा वेरिफाइड