यमुनानगर में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पहिये के नीचे आने से महिला की मौत
यमुनानगर के महमूदपुर गांव के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बस का पहिया सिर पर चढ़ने से महिला की जान गई। ...और पढ़ें
-1785059246414_m.webp)
यमुनानगर में रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत।
HighLights
हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी
58 वर्षीय महिला विमला देवी की मौके पर मौत
आरोपी बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव महमूदपुर के पास शनिवार शाम गति से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपित चालक पर केस दर्ज किया है।
गांव अरनौली निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बुआ विमला चार पांच दिन से यहां घर पर आई हुई थी। शनिवार की शाम को वह बुआ को साढौरा उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह गांव महमूदपुर के पास पहुंचा।
तभी पीछे से चालक रोडवेज की यमुनानगर डिपो बस लेकर आया। उसने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गई। बुआ सड़क पर गिर गई। जबकि वह कच्चे में जा गिरा।
बस का पहिया विमला देवी के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवारियां भी थी। जब दुर्घटना हुई तो सवारियां भी नीचे उतर आई। चालक व परिचालक दोनों बस छोड़कर भाग निकले। मृतका के पास तीन बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।