Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में क्रिप्टो के नाम पर 12 लाख की ठगी, 10% मासिक रिटर्न का झांसा देकर मेरठ के दो ठगों ने लगाया चूना

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:05 PM (IST)

    यमुनानगर में एक व्यक्ति से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की गई। ...और पढ़ें

    क्रिप्टो करेंसी निवेश में बड़ा फ्रॉड (प्रतीकात्मक फोटो)

    क्रिप्टो करेंसी निवेश में बड़ा फ्रॉड (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. यमुनानगर में क्रिप्टो करेंसी निवेश के नाम पर ठगी।

    2. पीड़ित से 12 लाख रुपये ठगे गए, पुलिस ने केस दर्ज किया।

    3. मेरठ के रोहित गिल और उपेंद्र आनंद पर लगा आरोप।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने का झांसा देकर युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी रोहित गिल व उपेंद्र आनंद पर लगा है। आरोपितों ने अपनी एसपीटी नाम की कंपनी में निवेश का झांसा दिया।

    हर माह दस प्रतिशत के हिसाब से लाभ देने का वादा किया। बाद में पता लगा कि फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    कमला नगर निवासी परमिंद्र सिंह बिंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के माध्यम से रोहित गिल व उपेंद्र आनंद से दिसंबर 2024 में मिला। आरोपितों ने क्रिप्टो करेंसी के प्लान के बारे में बताया और कहा कि उनकी कंपनी एसपीटी में निवेश कराती है। इसमें निवेश पर दस प्रतिशत प्रतिमाह की आमदनी होगी।

    उनकी बातों में आकर तैयार हो गया। आरोपितों ने कंपनी की बुकलेट भी दी। जिसके बाद भंभौली में वीरा ढाबा पर आरोपितों के साथ बैठक हुई। यहां आरोपितों को 12 लाख रुपये नकद दिए। तय हुआ कि वह हर माह की पहली तारीख को एक लाख 20 हजार रुपये अदा करते रहेंगे।

    खबरें और भी

    आरोपितों ने कंपनी की वेबसाइट एसपीटीवुड डाट काम की आइडी बनाई। बाद में पता लगा कि यह फर्जी कंपनी है जो पोंजी स्कीम चलाती है। लोगों को जाल में फंसाकर निवेश कराते हैं।

    जिसके बाद आरोपितों से संपर्क कर रुपये वापस मांगे लेकिन उन्होंने रुपये वापस नहीं किए। कई बार आरोपितों के घर भी गए। वहां पर पंचायत हुई। उसमें लिखित में समझौता हुआ। इसके बाजवूद रुपये वापस नहीं किए।