Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर के प्रोफेसर कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर पीटा, मकान में की लूटपाट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर पीटा गया। महिला सहित दो युवकों ने घर में घुसकर जेवरात और अन्य सामान लूट लिया ...और पढ़ें

    प्रोफेसर कॉलोनी में महिला सहित दो युवकों ने एक मकान के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर पीटा।

    प्रोफेसर कॉलोनी में महिला सहित दो युवकों ने एक मकान के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर पीटा।

    HighLights

    1. यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में घर में लूटपाट की घटना।

    2. सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।

    3. एक महिला और दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में महिला सहित दो युवकों ने एक मकान के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर पीटा। उससे चाबियां छीनकर मकान में घुसे और जेवरात व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। गार्ड ने मकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

    प्रोफेसर कॉलोनी निवासी भुवनेश्वर बंसल के मकान पर गांव सुघ निवासी रोशन लाल सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात है। वह दो वर्ष से नौकरी कर रहा है। शुक्रवार को वह मकान पर ही ड्यूटी पर था जबकि कारोबारी व उसका परिवार बाहर गया हुआ था।

    रोशन लाल ने बताया कि रात लगभग दो बजे उसके पास एक कार आकर रूकी। उसमें से एक महिला व दो युवक उतरे। पहले युवक उसके पास बैठ गया। उससे मकान की चाबी मांगी।

    विरोध करने पर मारपीट की और खींचकर कमरे में लेकर गए। चाबियां छीनकर महिला व युवक अंदर मकान में घुस गए जबकि एक युवक उसके पास बैठा रहा। उसके हाथ में धारदार हथियार था।

    घर के अंदर से वह सामान चोरी कर कार में बैठकर फरार हो गए। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। घर से क्या सामान गया। यह मालिक ही आकर बताएंगे।