यमुनानगर में लिव-इन पार्टनर पर संगीन आरोप, 10 साल साथ रखने के बाद दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज
यमुनानगर में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर दस साल तक साथ रखने के बाद दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
-1786003604762_m.webp)
यमुनानगर में लिव-इन पार्टनर पर संगीन आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
महिला ने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
आरोपी ने दस साल बाद साथ रखने से इनकार किया, धमकी दी।
यमुनानगर की छप्पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने पार्टनर पर अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लगभग दस वर्ष तक उसने अपने साथ रखा लेकिन अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया। अब आरोपित ने अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया है। महिला की शिकायत पर थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी अपने पति के साथ अनबन हो गई थी। जिसको लेकर पंचायतें भी हुई। पंचायत में ही पति का दोस्त गांव कुलचंदू का निर्मल भी आता था। आरोप है कि इस झगड़े का फायदा उठाकार आरोपित निर्मल बातचीत करने लगा।
उसने बातों में उलझा लिया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दबाव बनाने लगा। उससे कहा कि पहले पति से तलाक कराना होगा और अपनी पत्नी से भी तलाक लेना होगा। आरोपित ने आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपित अपने साथ लिव इन में रखने लगा।
इस दौरान संबंध बनाता रहा। जब भी उससे तलाक के बारे में कहती तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि लगभग दस वर्ष तक उसने इसी तरह से लिव इन में रखा। न तो अपनी पत्नी से तलाक लिया और न ही मेरा पति से तलाक हुआ। अब आरोपित ने अपने साथ रखने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपित ने अश्लील वीडियो भी बनाई हुई है। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।