हरियाणा में कब पक्की होंगी 76 कॉलोनी? कैबिनेट की मिली मंजूरी, नोटिफिकेशन का अभी भी इंतजार
हरियाणा कैबिनेट से मंजूरी के बावजूद यमुनानगर की 64 कॉलोनियों को नियमित करने की अधिसूचना का इंतजार है। 1996 की एक तकनीकी त्रुटि के कारण ये कॉलोनियां अब ...और पढ़ें

हरियाणा सीएम नायब सैनी (जागरण फोटो)
HighLights
हरियाणा कैबिनेट ने 64 कॉलोनियों को नियमित करने की दी मंजूरी।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अधिसूचना का इंतजार, विकास कार्य ठप।
1996 की तकनीकी त्रुटि के कारण कॉलोनियां अब तक अनियमित।
संजीव कांबोज, यमुनानगर। ट्विन सिटी की 64 कालोनियों में विकास की आस जगाकर सरकार ने लोगों को इंतजार में छोड़ दिया है। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कालोनियों को नियमित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक शहरी स्थानीय निकाय विभाग को आगे की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) नहीं मिली है।
हालांकि सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद लगातार संपर्क में हैं, लेकिन राहत की उम्मीद लगाए बैठे कॉलोनीवासी लगातार अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। वर्ष 1996 की अधिसूचना के अनुसार ऐसी कुल 76 कालोनियां थीं। इनमें 54 जगाधरी और 22 यमुनानगर शहर की थीं। इनमें से 12 कालोनियां पहले ही नियमित हो चुकी हैं, जबकि शेष 64 कॉलोनियों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
ये कॉलोनियां हैं शामिल
जिन कालोनियों को नियमित किया जाएगा उनमें गोल्डन कॉलोनी (सिटी सेंटर के नजदीक), दशमेश कॉलोनी (खालसा कालेज के नजदीक), यमुना कॉलोनी एवं हाउस बिल्डिंग सोसाइटी, आजाद नगर-प्रथम, आजाद नगर-द्वितीय, प्रोफेसर कालोनी, राम नगर, चोपड़ा गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, कृष्णा कालोनी, स्कीम नंबर-9 (टैगोर गार्डन), आनंद कालोनी, बिशनदास कालोनी-ए, बिशनदास कालोनी-बी, जम्मू कालोनी, कुलदीप नगर, कृष्णा कॉलोनी नगर, हंसवंस पुरा, इंद्रपुरी , स्कीम नंबर-13, वीणा नगर, आदर्श नगर, नालागढ़ कॉलोनी (अंबाला रोड पेट्रोल पंप के नजदीक),
दयालपुरी (सत्संग भवन के साथ), कृष्ण पुरी (नालागढ़ में माजरा के साथ), शिव नगर (नालागढ़ के माजरा के साथ), राम नगर (बिलासपुर बाईपास रोड), महावीर कॉलोनी (बिलासपुर बाईपास रोड), गुलाब पार्क, गोरी शंकर कालोनी, गोरी शंकर पाबनी सड़क के कार्नर पर, राजा साहब गार्डन कालोनी, शिब्बु मक्खन धर्मशाला के पीछे कालोनी, विष्णु गार्डन कालोनी, राजेश नगर ब्लाक-ए, राजेश नगर ब्लॉक-बी, मुखर्जी पार्क एक्सटेंशन गौरी शंकर लिंक रोड, काली मंदिर कालोनी, कॉलोनी नेता जी सुभाष नगर, शांति कालोनी, महावीर कॉलोनी (हनुमान गेट),
खबरें और भी
गंगा नगर एक्सटेंशन (फैक्ट्री यूनिट), गंगा नगर (छछरौली सड़क), कॉलोनी नजदीक ग्रीन विहार, विश्वकर्मा कालोनी, कॉलोनी नजदीक स्कीम नंबर-7, विजय नगर बूड़िया गेट, विजय नगर एक्सटेंशन लाइन, भारत सेवक नगर एक्सटेंशन साउथ, सरस्वती कालोनी, विजय नगर एक्टेंशन, लक्ष्मी कालोनी, भगीरथ कालोनी, न्यू सरस्वती विद्या मंदिर कालोनी, मनोहर कालोनी, एक्सटेंशन, मनोहर कालोनी, दुर्गा गार्डन एक्सटेंशन, दर्शन नगर, बसंत नगर, पूर्ण विहार, न्यू गढ़ी मुंडो कालोनी, दुर्गा नगर, शंकर पुरी, प्रताप नगर, धीमान नगर, शिव शंकर नगर, श्री गणेश नगर, कॉलोनी जर्सी क्रास, रूप नगर एक्सटेंशन (माडल टाउन की सड़क पर), रूप नगर कॉलोनी एक्सटेंशन (जेल के पीछे), गांधी धाम एक्सटेंशन, श्याम सुंदर पुरी एक्सटेंशन तथा कॉलोनी नजदीक नवरत्न शामिल हैं।
ये कालोनियां पहले हो चुकीं नियमित
76 में से 12 कालोनियां पहले ही नियमित हो चुकी हैं। इनमें शिव नगर (नालागढ़ का माजरा), महावीर कॉलोनी (बिलासपुर बाईपास रोड), गुलाब पार्क, लक्ष्मी कालोनी, विष्णु गार्डन कालोनी, ग्रीन विहार के नजदीक कॉलोनी (चनेटी रोड), विजय नगर एक्सटेंशन-3, विजय नगर एक्सटेंशन-2, भारत सेवक नगर साउथ, भागीरथ कालोनी, बसंत नगर, दुर्गा नगर तथा श्री शिव शंकर नगर (अंबाला रोड) शामिल हैं।
यह हुई थी चूक
दरअसल, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 1996 में शहर की विभिन्न कालोनियों का सर्वे कराया गया था। ताकि उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। सर्वे रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी गई। विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करते समय पोर्टल पर कॉलोनी अप्रूव्ड लिखने की बजाय बिल्डिंग अप्रूव्ड दर्ज कर दिया गया। इस शाब्दिक त्रुटि के कारण ये कालोनियां अनअप्रूव्ड की श्रेणी में रह गईं। कई कालोनियों का कुछ हिस्सा अप्रूव्ड है। जबकि कुछ हिस्सा अब भी अनअप्रूव्ड है।
64 कालोनियों से संबंधित मामले में अभी अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है। ताकि कमेटी का गठन कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। इस संबंध में मुख्यालय से बात हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम