यमुनानगर में रील बनाते समय हुआ हादसा, पैर फिसलने से नहर में डूबकर युवक की मौत
यमुनानगर के पिपली माजरा गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में फोटो खिंचवाते समय एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1779473842311_m.webp)
यमुनानगर में रील बनाते समय हुआ हादसा। फाइल फोटो
HighLights
युवक राशिद की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत।
फोटो खिंचवाते समय गहरे पानी में बहा, बचाने का प्रयास विफल।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के पिपली माजरा गांव के पास मोबाइल से फोटो खिंचवाते समय युवक की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौली गांव निवासी राशिद (23) के रूप में हुई है। राशिद अपने मामा व मौसी के बेटे के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह नहर किनारे फोटो खिंचवा रहा था।
तभी वह नहर के गहरे पानी के बहाव में बह गया। स्वजन ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया।
करीब एक घंटे बाद राशिद को नहर से बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। स्वजन के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।