Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मानसून सत्र में तैयार होगा प्रदेश के विकास का नया मॉडल'; बिलासपुर में बोले विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया

    By Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:34 PM (GMT+05:30)

    18 से 25 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि विशेष सत्र में हिमाचल के विकास के नए मॉडल को ...और पढ़ें

    'मानसून सत्र में तैयार होगा प्रदेश के विकास का नया मॉडल'; बिलासपुर में बोले विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया
    'मानसून सत्र में तैयार होगा प्रदेश के विकास का नया मॉडल'; बिलासपुर में बोले विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया

    HighLights

    1. सत्ता पक्ष व विपक्ष से प्राकृतिक आपदा पर आने वाले प्रश्नों पर करवाई जाएगी चर्चा
    2. केंद्र सरकार से नहीं मिल रही पर्याप्त आर्थिक सहायता
    3. जिला बिलासपुर में 215 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

    बिलासपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Monsoon Session 18 से 25 सितंबर तक होने वाले मानसून के विशेष सत्र में प्रदेश के विकास के नए मॉडल को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष से सुझाव लिए जाएंगे और उसी आधार पर विकास का नया मॉडल तैयार करने का प्रयास होगा। बचत भवन बिलासपुर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्राकृतिक आपदा को लेकर आने वाले प्रश्नों पर चर्चा करवाई जाएगी।

    कुलदीप पठानिया (Kuldeep Pathania) ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है तथा प्रदेश सरकार ने सीमित साधनों के बावजूद प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Sukhu) हर जिला में जाकर व्यक्तिगत तौर पर नुकसान का जायजा ले रहे हैं तथा लोगों का दुख-दर्द बांट रहे हैं।

    'जिस तरह की मदद मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है'

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में आई इस विपत्ति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर प्रदेश का दौरा करके आपदा से हुए नुकसान का जायजा ले चुके हैं, लेकिन जिस तरह की मदद प्रदेश को इससे उबारने के लिए चाहिए थी, वह नहीं मिल पाई है।

    ये भी पढ़ें- Shimla News: तीन सड़कों पर 23 दिन बाद भी बहाल नहीं हुआ यातायात, लोगों कर रहे परेशानी का सामना

    जिले में प्राकृतिक आपदा से 215 करोड़ का नुकसान

    जिला में प्राकृतिक आपदा से 215 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिला में लोक निर्माण विभाग ने 90 प्रतिशत सड़कों को ठीक कर दिया है। इसी प्रकार जलशक्ति विभाग ने भी सभी पेयजल योजनाओं और विद्युत विभाग ने सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। उन्होंने जिला के अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- विधानसभा सत्र में अपनी बात रखे विपक्ष, CM सुक्खू ने कहा- राज्य पहले से कर्ज में डूबा हुआ है; ये हालत किसने की